“जी राम जी” भ्रष्टाचार के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक है, SIR पर बोले पंकज चौधरी…पहली बार नहीं, आठवीं बार हो रहा है

“जी राम जी” भ्रष्टाचार के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक है, SIR पर बोले पंकज चौधरी…पहली बार नहीं, आठवीं बार हो रहा है

भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अपने वाराणसी दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को कहे कि विकसित भारत रोजगार गारंटी आजीविका मिशन ग्रामीण कार्यक्रम (जी राम जी) विधेयक भ्रष्टाचार के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक है।

मनरेगा में थीं काफी विसंगतियां

श्री चौधरी ने कहा कि इससे पहले मनरेगा में काफी विसंगतियां थी, इसी का विस्तृत अध्ययन कर इसे “जी राम जी” बिल के अनुसार कानूनी रूप से 125 दिन का काम मिलेगा। काम न मिलने पर बेरोजगारी भत्ते का भी प्रावधान किया गया है, पेमेंट की व्यवस्था को काफी दुरुस्त किया गया है। एक अनुमान के मुताबिक अगले पाँच वर्षों में इस योजना के तहत आठ लाख करोड़ रुपये खर्च होंगे।

2047 तक विकास भारत का पूरा करना है सपना

“जी राम जी” योजना का लक्ष्य भारत के गांवों का सतत विकास करना है, तभी 2047 तक विकसित भारत का स्वप्न पूरा होगा। जी राम जी बिल भ्रष्टाचार के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक है। पहले की सरकारों में एक रुपये में से केवल पंद्रह पैसे ही लाभार्थी तक पहुँचता था। अब पूरा पैसा पहुँचेगा। कांग्रेस ने अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर योजनाएँ चलाईं।

SIR में जो छूट रहे हैं उन्हें प्रक्रिया पूरी कर जोड़ें

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एसआईआर पहली बार नहीं, बल्कि आठवीं बार हो रहा है। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य चुनाव आयोग का है। हमारा काम है कि इस कार्य को धरातल तक पहुंचाएं। यह सही है कि पहले चरण की मसौदा सूची में दो करोड़ 88 लाख लोगों का नाम नहीं आया है। एक करोड़ 28 लाख शिफ्टेड वोटर हैं। सभी कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि बूथ स्तर पर ड्राफ्ट लिस्ट की जाँच करें कि वोटर शिफ्ट हुए हैं या नहीं। जो लोग छूट रहे हैं, उन्हें प्रक्रिया पूरी कराकर जोड़ा जाए।

सपा के PDA पर कटाक्ष, बोले…कभी P बदलता तो कभी A

श्री चौधरी ने बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार का बजट जनता का होता है। समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पहले सपा यह तय करे कि PDA का अर्थ क्या है। कभी पी का अर्थ बदल देती है, तो कभी ए का अर्थ बदल देते हैं। भारतीय जनता पार्टी सर्वसमाज की पार्टी है। सपा जाति आधारित पार्टी है। उन्होने कहा कि कोई भी चुनाव चुनौतीपूर्ण होता है। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हर चुनौती के लिए तैयार रहता है। पार्टी कार्यकर्ता 365 दिन कार्य करता है और जनता के बीच रहता है। ब्राह्मण विधायकों के सहभोज पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सर्वसमाज की पार्टी है, इस पार्टी में सभी समाज का सम्मानजनक भागीदारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *