दैनिक भास्कर संवाददाता हापुड़ जिले के हापुड़ ब्लॉक की अब्दुल्लापुर मोदी पंचायत के प्रधान रतनलाल सिंह से मिले। अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में प्रधान ने ये बातें कहीं।
मैं रतनलाल सिंह, ग्राम प्रधान दादरी, अहमदनगर। मैंने अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल में खंझे, नालियाँ और चैनल पुलियों का निर्माण जैसे कई कार्य करवाए हैं। आर आर सी सेंटर बनवाए हैं, तालाबों की सफाई करवाई है और खंभों तथा पोलों पर लाइटें लगवाई हैं। हमारे गाँव में जो भी काम शेष रह गए हैं, उन्हें आने वाले समय में, जब चुनाव की तैयारियां चल रही हैं, यदि हम प्रधान बनते हैं, तो हम बकाए हुए काम को अगली योजना में पूरा करवाएंगे। और दैनिक भास्कर न्यूज़ ऐप पर हमारी बात चलती रहनी चाहिए।
डिस्क्लेमर: दैनिक भास्कर, प्रधान के दावों की पुष्टि नहीं करता हैं


