उपेंद्र रजक बने चौसा कृषि सलाहकार समिति अध्यक्ष:जदयू नेता को मिली जिम्मेदारी, किसानों की समस्याओं पर करेंगे काम

उपेंद्र रजक बने चौसा कृषि सलाहकार समिति अध्यक्ष:जदयू नेता को मिली जिम्मेदारी, किसानों की समस्याओं पर करेंगे काम

चौसा प्रखंड कृषि सलाहकार समिति के अध्यक्ष पद पर जनता दल (यूनाइटेड) के सक्रिय नेता उपेंद्र रजक को मनोनीत किया गया है। उनके अध्यक्ष बनने से जदयू कार्यकर्ताओं और किसानों में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं जदयू के जिला अध्यक्ष अशोक सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया। उपेंद्र रजक ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। रजक ने अपनी पहली जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभाग तक पहुंचाना और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के किसान तक सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने बताया कि कृषि से जुड़े नवाचार, सिंचाई, बीज, खाद और फसल बीमा जैसी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू कराने के लिए समिति सक्रिय भूमिका निभाएगी। अध्यक्ष मनोनीत होने पर चौसा में बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुरेश चौहान, निर्मल सिंह कुशवाहा, हरे राम चौहान, श्रीभगवान उपाध्याय, साहेब कुमार, रितेश कुमार, मोहम्मद मुस्तफा, विनोद साह, अरविंद सिंह, रामबाबू कुमार और शैलेश सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने उपेंद्र रजक को माला पहनाकर बधाई दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे। चौसा प्रखंड कृषि सलाहकार समिति के अध्यक्ष पद पर जनता दल (यूनाइटेड) के सक्रिय नेता उपेंद्र रजक को मनोनीत किया गया है। उनके अध्यक्ष बनने से जदयू कार्यकर्ताओं और किसानों में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं जदयू के जिला अध्यक्ष अशोक सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया। उपेंद्र रजक ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। रजक ने अपनी पहली जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभाग तक पहुंचाना और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के किसान तक सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने बताया कि कृषि से जुड़े नवाचार, सिंचाई, बीज, खाद और फसल बीमा जैसी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू कराने के लिए समिति सक्रिय भूमिका निभाएगी। अध्यक्ष मनोनीत होने पर चौसा में बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुरेश चौहान, निर्मल सिंह कुशवाहा, हरे राम चौहान, श्रीभगवान उपाध्याय, साहेब कुमार, रितेश कुमार, मोहम्मद मुस्तफा, विनोद साह, अरविंद सिंह, रामबाबू कुमार और शैलेश सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने उपेंद्र रजक को माला पहनाकर बधाई दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *