फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसान के नाम जमाबंदी अनिवार्य:मधेपुरा में 9 जनवरी तक विशेष कैंप, आधार और मोबाइल नंबर जरूरी

फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसान के नाम जमाबंदी अनिवार्य:मधेपुरा में 9 जनवरी तक विशेष कैंप, आधार और मोबाइल नंबर जरूरी

मधेपुरा में किसानों को सशक्त और समृद्ध बनाने की दिशा में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य तेजी से जारी है। कृषि विभाग और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के संयुक्त देखरेख में पंचायत भवनों, पंचायत कृषि कार्यालयों और अन्य सरकारी स्थलों पर विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को सदर एसडीएम संतोष कुमार और अंचलाधिकारी केशिका कुमारी ने साहुगढ़ पंचायत में लगे फार्मर रजिस्ट्री शिविर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किसानों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं, जिस पर अधिकारियों ने समाधान का आश्वासन दिया। विशेष अभियान 6 से 9 जनवरी तक शिविरों के माध्यम से एसडीएम संतोष कुमार ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री का यह विशेष अभियान 6 से 9 जनवरी तक शिविरों के माध्यम से चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक किसानों को डिजिटल पहचान दिलाना और उन्हें कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य है। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ स्थानों पर आंशिक तकनीकी गड़बड़ियां सामने आई हैं, जिन्हें दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। फार्मर रजिस्ट्री के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी अंचलाधिकारी केशिका कुमारी ने फार्मर रजिस्ट्री के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और किसान के नाम से ऑनलाइन जमाबंदी संबंधी दस्तावेज अनिवार्य हैं। जिन किसानों के नाम पर जमाबंदी नहीं है, उनका पंजीकरण नहीं हो पाएगा। पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिलेगा उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि केवल फार्मर रजिस्ट्री आईडी वाले किसानों को ही पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिलेगा। प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के भीतर शिविरों में पहुंचकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपनी फार्मर रजिस्ट्री कराएं और इस विशेष अभियान का लाभ उठाएं। मधेपुरा में किसानों को सशक्त और समृद्ध बनाने की दिशा में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य तेजी से जारी है। कृषि विभाग और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के संयुक्त देखरेख में पंचायत भवनों, पंचायत कृषि कार्यालयों और अन्य सरकारी स्थलों पर विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को सदर एसडीएम संतोष कुमार और अंचलाधिकारी केशिका कुमारी ने साहुगढ़ पंचायत में लगे फार्मर रजिस्ट्री शिविर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किसानों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं, जिस पर अधिकारियों ने समाधान का आश्वासन दिया। विशेष अभियान 6 से 9 जनवरी तक शिविरों के माध्यम से एसडीएम संतोष कुमार ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री का यह विशेष अभियान 6 से 9 जनवरी तक शिविरों के माध्यम से चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक किसानों को डिजिटल पहचान दिलाना और उन्हें कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य है। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ स्थानों पर आंशिक तकनीकी गड़बड़ियां सामने आई हैं, जिन्हें दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। फार्मर रजिस्ट्री के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी अंचलाधिकारी केशिका कुमारी ने फार्मर रजिस्ट्री के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और किसान के नाम से ऑनलाइन जमाबंदी संबंधी दस्तावेज अनिवार्य हैं। जिन किसानों के नाम पर जमाबंदी नहीं है, उनका पंजीकरण नहीं हो पाएगा। पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिलेगा उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि केवल फार्मर रजिस्ट्री आईडी वाले किसानों को ही पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिलेगा। प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के भीतर शिविरों में पहुंचकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपनी फार्मर रजिस्ट्री कराएं और इस विशेष अभियान का लाभ उठाएं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *