दरभंगा में वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने आज महिला थाना और SC/ST थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना अभिलेखों, लंबित मामलों व विधि-व्यवस्था से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की गहन समीक्षा की गई। महिला थाना के निरीक्षण के क्रम में हाजत पंजी, गिरफ्तारी पंजी, खतियान, निर्गत व प्राप्ति पंजी, जेल से छूटे अपराधियों की पंजी, केस डिस्पोजल, दैनिकी पंजी, अपराध अनुसंधान पंजी सहित अन्य सभी आवश्यक पंजियों की जांच की गई। निरीक्षण में पाया गया कि पूर्व में निर्धारित तिथि तक सभी पंजियों को अद्यतन करने के निर्देश दिए जाने के बावजूद एक भी पंजी अद्यतन नहीं की गई थी। विभागीय कार्रवाई के खिलाफ स्पष्टीकरण की मांग की इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए महिला थानाध्यक्ष से विभागीय कार्रवाई के खिलाफ स्पष्टीकरण की मांग की गई है। महिला थाना अभिलेखों के संधारण के लिए पूर्व में निर्देशित प्रभारी विधि-व्यवस्था शाखा के एसआई सत्येन्द्र कुमार की ओर से भी अभिलेख संधारण नहीं कराए जाने पर उनसे भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके अलावा महिला थाना कांड संख्या-169/25 में लापरवाही बरतने के आरोप में एएसआई नीलम कुमारी से भी विभागीय कार्रवाई के खिलाफ स्पष्टीकरण की मांग की है। निरीक्षण के बाद वहां उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। सभी प्रकार के पंजियों को शीघ्र अद्यतन करने, लंबित कांडों के निष्पादन, मामलों में अविलंब गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और विधि-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने का निर्देश दिया गया। PC की समीक्षा के दौरान समन, BW, NBW के प्राप्ति के 15 दिनों के भीतर तामिला और इश्तिहार-कुर्की के 3 दिनों के अंदर निष्पादन का निर्देश दिया गया। साथ ही थाना परिसर की साफ-सफाई, सुव्यवस्थित रख-रखाव, हाजत सुरक्षा की जांच की गई और महिला और बच्चों से संबंधित अपराधों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक ने को SC/ST थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दागी पंजी, अपराध पंजी, जेल से छूटे अपराधियों की पंजी, केस डिस्पोजल, दैनिकी पंजी, ओडी पंजी, गुंडा पंजी और अपराध अनुसंधान पंजी की जांच की गई। इस दौरान लंबित मामलों के निष्पादन, अविलंब गिरफ्तारी, विधि-व्यवस्था संधारण, पंजियों के नियमित संधारण ृव लंबित मामलों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए। PC समीक्षा में समन, BW, NBW के 15 दिनों के भीतर तामिला, इश्तिहार और कुर्की के 03 दिनों के भीतर निष्पादन का निर्देश दिया गया। साथ ही थाना परिसर की साफ-सफाई, सुव्यवस्थित रख-रखाव व हाजत सुरक्षा को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। दरभंगा में वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने आज महिला थाना और SC/ST थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना अभिलेखों, लंबित मामलों व विधि-व्यवस्था से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की गहन समीक्षा की गई। महिला थाना के निरीक्षण के क्रम में हाजत पंजी, गिरफ्तारी पंजी, खतियान, निर्गत व प्राप्ति पंजी, जेल से छूटे अपराधियों की पंजी, केस डिस्पोजल, दैनिकी पंजी, अपराध अनुसंधान पंजी सहित अन्य सभी आवश्यक पंजियों की जांच की गई। निरीक्षण में पाया गया कि पूर्व में निर्धारित तिथि तक सभी पंजियों को अद्यतन करने के निर्देश दिए जाने के बावजूद एक भी पंजी अद्यतन नहीं की गई थी। विभागीय कार्रवाई के खिलाफ स्पष्टीकरण की मांग की इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए महिला थानाध्यक्ष से विभागीय कार्रवाई के खिलाफ स्पष्टीकरण की मांग की गई है। महिला थाना अभिलेखों के संधारण के लिए पूर्व में निर्देशित प्रभारी विधि-व्यवस्था शाखा के एसआई सत्येन्द्र कुमार की ओर से भी अभिलेख संधारण नहीं कराए जाने पर उनसे भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके अलावा महिला थाना कांड संख्या-169/25 में लापरवाही बरतने के आरोप में एएसआई नीलम कुमारी से भी विभागीय कार्रवाई के खिलाफ स्पष्टीकरण की मांग की है। निरीक्षण के बाद वहां उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। सभी प्रकार के पंजियों को शीघ्र अद्यतन करने, लंबित कांडों के निष्पादन, मामलों में अविलंब गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और विधि-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने का निर्देश दिया गया। PC की समीक्षा के दौरान समन, BW, NBW के प्राप्ति के 15 दिनों के भीतर तामिला और इश्तिहार-कुर्की के 3 दिनों के अंदर निष्पादन का निर्देश दिया गया। साथ ही थाना परिसर की साफ-सफाई, सुव्यवस्थित रख-रखाव, हाजत सुरक्षा की जांच की गई और महिला और बच्चों से संबंधित अपराधों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक ने को SC/ST थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दागी पंजी, अपराध पंजी, जेल से छूटे अपराधियों की पंजी, केस डिस्पोजल, दैनिकी पंजी, ओडी पंजी, गुंडा पंजी और अपराध अनुसंधान पंजी की जांच की गई। इस दौरान लंबित मामलों के निष्पादन, अविलंब गिरफ्तारी, विधि-व्यवस्था संधारण, पंजियों के नियमित संधारण ृव लंबित मामलों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए। PC समीक्षा में समन, BW, NBW के 15 दिनों के भीतर तामिला, इश्तिहार और कुर्की के 03 दिनों के भीतर निष्पादन का निर्देश दिया गया। साथ ही थाना परिसर की साफ-सफाई, सुव्यवस्थित रख-रखाव व हाजत सुरक्षा को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


