5वीं तक के स्टूडेंट की 12 जनवरी तक रहेगी छुट्‌टी:तेज सर्दी को देखते हुए जिला कलेक्टर ने बढ़ाई स्कूली की छुट्टियां

5वीं तक के स्टूडेंट की 12 जनवरी तक रहेगी छुट्‌टी:तेज सर्दी को देखते हुए जिला कलेक्टर ने बढ़ाई स्कूली की छुट्टियां

पाली में तेज सर्दी को देखते हुए अब कक्षा 5वीं तक के स्टूडेंट की छुट्टियां बढ़ाकर 12 जनवरी तक कर दी गई है। यह आदेश जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में लागू रहेगा।
जिला कलक्टर एल एन मंत्री ने बताया कि पहले 06 से 08 जनवरी तक छुट्टियां की थी। तेज सर्दी को देखते हुए अब 09 से 12 जनवरी 2026 तक स्कूलों की छ़ुट्टियां बढ़ाई है। इस दौरान 5वीं तक के स्टूडेंट नहीं आएंगे। टीचर्स रेगुलर रूप से आएंगे। निर्धारित परीक्षाएं यथावत रूप से संचालित की जाएंगी।
उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक को निर्देशित किया गया है कि वे मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों के सहयोग से जिले के समस्त राजकीय एवं गैर-राजकीय विद्यालयों में आदेश की पालना सुनिश्चित कराएं। निर्देशों की अवहेलना करने वाले राजकीय अथवा गैर-राजकीय विद्यालयों के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *