धमतरी में अग्निवीर भर्ती टेंडर से पहले कार्य:90% काम पूरा, निगम की प्रभारी आयुक्त ने कहा- मुझे कोई जानकारी नहीं

धमतरी में अग्निवीर भर्ती टेंडर से पहले कार्य:90% काम पूरा, निगम की प्रभारी आयुक्त ने कहा- मुझे कोई जानकारी नहीं

छत्तीसगढ़ के धमतरी में अग्निवीर भर्ती से जुड़ा एक कथित भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। जहां राज्य स्तरीय अग्निवीर भर्ती के लिए टेंट, बैरिकेड और लाइटिंग का 50 लाख रुपए का कार्य प्रस्तावित है। जिसका टेंडर 7 जनवरी को खुलना था। लेकिन टेंडर खुलने से पहले ही कार्य का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा पूरा कर लिया गया है। यह मामला आगामी 10 जनवरी से इनडोर स्टेडियम में होने वाली राज्य स्तरीय अग्निवीर भर्ती से संबंधित है। जानकारी के अनुसार, टेंट, बैरिकेड और लाइटिंग का कार्य पहले ही पूरा कर लिया गया है। टेंडर खुलने की तिथि 7 जनवरी निर्धारित थी। अनियमितता पर अधिकारियों की चुप्पी इस अनियमितता पर नगर निगम के अधिकारी, पीडब्ल्यूडी सभापति और अन्य जनप्रतिनिधियों ने चुप्पी साध रखी है। कई अधिकारियों के मोबाइल नंबर बंद आ रहे हैं, जबकि कुछ ने प्रतिक्रिया देने में घंटों का समय लगा दिया। नगर निगम की प्रभारी आयुक्त इंदिरा देवहारी ने इस कार्य के बारे में अनभिज्ञता जताई है। प्रभारी आयुक्त ने जताई अनभिज्ञता नगर निगम की प्रभारी आयुक्त इंदिरा देवहारी ने इस पूरे मामले से अनभिज्ञता जताई है। उन्होंने कहा कि उन्हें इनडोर स्टेडियम में हो रहे टेंट, बैरिकेड और लाइटिंग कार्य की कोई जानकारी नहीं है। किस एजेंसी की ओर से काम किया जा रहा है, इसकी भी उन्हें सूचना नहीं है। उन्होंने जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *