झज्जर में रामचंद्र जांगड़ा ने कांग्रेस को दिया करारा जवाब:मनरेगा नाम परिवर्तन पर विपक्ष जनता में भ्रम फैला रही,  विकसित भारत जी राम जी से किसानों को जोड़ा

झज्जर में रामचंद्र जांगड़ा ने कांग्रेस को दिया करारा जवाब:मनरेगा नाम परिवर्तन पर विपक्ष जनता में भ्रम फैला रही,  विकसित भारत जी राम जी से किसानों को जोड़ा

मनरेगा योजना के नाम में किए गए बदलाव को लेकर कांग्रेस द्वारा किए जा रहे विरोध और प्रदर्शनों पर भाजपा ने आज एक पत्रकार वार्ता कर विपक्ष पर तीखा हमला बोला। भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस जानबूझकर जनता को भ्रमित करने का काम कर रही है और महात्मा गांधी के नाम को लेकर अफवाह फैलाने की साजिश रच रही है। भाजपा ने स्पष्ट किया कि पार्टी की नाम बदलने में कोई रुचि नहीं है। केवल उन्हीं नामों में बदलाव किया गया है जो अंग्रेजी शासन या आक्रांताओं के प्रतीक थे। महात्मा गांधी के नाम को हटाने की सरकार की कोई मंशा नहीं है। भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस हर मुद्दे पर गलत बयानबाजी करती है। सावरकर के मुद्दे पर भी कांग्रेस ने तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया। इस पर राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि “सावरकर ने जिस कोठरी में 11 साल बिताए, कांग्रेस के नेता उस कोठरी में 11 दिन रहकर दिखाएं। योजना के तहत 125 दिन मिलेगा रोजगार रामचंद्र जांगड़ा ने बताया कि VB G RAM G योजना का पूरा नाम “विकसित भारत ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना” है। पहले मनरेगा के तहत 100 दिन का रोजगार मिलता था, लेकिन उसमें बड़े पैमाने पर घोटाले होते थे। अब इस योजना को खेती से भी जोड़ा गया है, और योजना के तहत 125 दिनों के लिए काम मिलेगा। जिससे किसानों को सस्ते मजदूर मिलेंगे और मजदूरों को भी समय पर रोजगार मिलेगा। उन्होंने बताया कि नए विधेयक के तहत मजदूरों को काम का मेहनताना वहीं पर और 15 दिनों के भीतर भुगतान किया जाएगा, जिससे उन्हें दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। भाजपा 11 सालों में दे चुकी 8 करोड़ 53 लाख सांसद ने आंकड़े प्रस्तुत करते हुए कहा कि कांग्रेस शासनकाल में मनरेगा के तहत कुल 11 करोड़ 74 लाख रुपये ही वितरित किए गए थे, जबकि भाजपा सरकार अब तक 8 करोड़ 53 लाख रुपये इस योजना के अंतर्गत दे चुकी है। मनरेगा के नाम में संशोधन को लेकर उठे सवालों पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज़ादी के 100 वर्ष पूरे होने तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है, उसी सोच के आधार पर योजना का नया नाम रखा गया है। भाजपा ने 11 वर्षों में कई बड़े काम किए मनरेगा में भ्रष्टाचार पर कांग्रेस के सवालों का जवाब देते हुए सांसद ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में सरकार ने एक-एक कर बड़े सुधार किए हैं। धारा 370 में संशोधन, तीन तलाक प्रथा की समाप्ति जैसे ऐतिहासिक निर्णय इसी का उदाहरण हैं। भाजपा ने दोहराया कि विपक्ष बेवजह इस मुद्दे को तूल देकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *