गुरुग्राम के रोहित शौकीन मर्डर केस में दो आरोपी अरेस्ट:गैंगस्टर सुनील सरधाना के कहने पर शूटरों को पिस्टल दी, अब तक 12 पकड़े जा चुके

गुरुग्राम के रोहित शौकीन मर्डर केस में दो आरोपी अरेस्ट:गैंगस्टर सुनील सरधाना के कहने पर शूटरों को पिस्टल दी, अब तक 12 पकड़े जा चुके

गुरुग्राम में पांच महीने पहले हुए रोहित शौकीन मर्डर केस में मानेसर क्राइम ब्रांच टीम ने दो और आरोपियों को अरेस्ट किया है। इन्होंने गैंगस्टर सुनील सरधाना के कहने पर शूटरों को अवैध हथियार उपलब्ध करवाएं हैं। पुलिस दोनों आरोपियों को सोनीपत के गांव गंगाना में बस स्टैंड से पकड़कर लाई है। आरोपियों की पहचान अमित उर्फ मीता (25 वर्ष) और वाशु (23 वर्ष) के रूप में हुई है। ये दोनों गांव गंगाना के रहने वाले हैं। पुलिस पूछताछ में पता चला कि इन्होंने शूटर विनोद उर्फ पहलवान व शक्ति को दो अवैध पिस्टल दी थी। अब तक 12 आरोपी अरेस्ट पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई एक स्कूटी बरामद की है। रोहित मर्डर के बहुचर्चित मामले में अब तक कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इससे पहले पुलिस टीम द्वारा शुभम, सुदीप, गौतम, शक्ति, कमल, कुलदीप, विनोद, पदम, सुनील उर्फ सरधाना व आशीष को गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों पर पहले से केस दर्ज आरोपियों के रिकॉर्ड से पता चला है कि आरोपी अमित उर्फ मीता पर हत्या करने, मारपीट करने के तहत दो केस सोनीपत व हत्या करने के प्रयास का एक केस जिला जींद दर्ज है। जबकि आरोपी वासु पर मारपीट करने का एक केस जिला सोनीपत में दर्ज है। ताबड़तोड़ फायरिंग कर किया था मर्डर चार अगस्त 2025 को एसपीआर रोड पर दिल्ली के कमरूद्दीन नगर के रहने वाले रोहित शौकीन की ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया था।वह हरियाणवीं सिंगर राहुल फाजिलपुरिया का परिचित था। पुलिस जांच कर रही पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों से अभी पूछताछ जारी है। उन्हें गहन पूछताछ के लिए कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा। उस समय मृतक के भाई ने पुलिस को बताया था कि रोहित निहाल विहार में प्रॉपर्टी डीलर व किराए का काम करता था। रोहित नोएडा जाने की बोलकर उसकी गाड़ी लेकर घर से निकला था। रात को करीब पौने नौ बजे उसकी हत्या कर दी गई। उसके पास रात 8.57 पर चाचा के लड़के ने फोन करके घटना के बारे में बताया था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *