मनरेगा बचाओ संग्राम को लेकर कांग्रेस की बैठक हुई है। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि दलित वाला राम हूं। बीजेपी को तो दलित वाले राम से प्रॉब्लम है। वो दलितों के साथ लगातार उत्पीड़न करती है। उसमें अगर ढूंढिएगा तो सैकड़ों राम मिल जाएंगे। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को दलित परिवार से राहुल गांधी और खड़गे जी ने बैठाया है। बीजेपी को तो राम वाले दलित से प्रॉब्लम है। वहीं, इसके अलावा कहा कि हमने मनरेगा योजना शुरू की थी और भाजपा ने इसे मिशन बना दिया है। मजदूरों के अधिकार को लेकर कांग्रेस पार्टी लड़ेगी। इसके लिए पार्टी ने एक वृहद कार्यक्रम बनाया है। 10 जनवरी से 25 फरवरी तक हमारा अभियान चलेगा। 10 जनवरी को सभी जिलों में DCC कार्यालयों पर जिला-स्तरीय प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। 11 जनवरी को जिला मुख्यालयों या गांधी-अंबेडकर प्रतिमाओं के पास एक-दिवसीय उपवास होगा। 12 जनवरी–30 जनवरी तक सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत-स्तरीय चौपालें होंगी। 30 जनवरी को शहीद दिवस के मौके पर शांतिपूर्ण धरना होगा। 31 जनवरी से 6 फरवरी तक DC-DM कार्यालय पर जिलास्तरीय MGNREGA बचाओ धरना होगा। 7 फरवरी से 15 फरवरी तक विधानसभा का राज्यस्तरीय घेराव, 16 फरवरी-25 फरवरी देशभर में चार ज़ोनल AICC MGNREGA बचाओ रैलियां। बैठक में सभी जिलाध्यक्ष, प्रभारी और वरिष्ठ नेता मौजूद है। इसके साथ ही कांग्रेस के सभी 6 विधायक भी इस बैठक में शामिल हैं। पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए आब्जर्वर नियुक्त हुए शकील अहमद वहीं, बिहार कांग्रेस के पूर्व विधायक शकील अहमद खान को पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए आब्जर्वर नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी जो भी जिम्मेदारी देती है उसे बखूबी निभाने का काम मैं करता आया हूं। 2013 में मैं बंगाल का प्रभारी रह चुका हूं। बंगाल मेरा देखा हुआ है। चुनौती है वहां, मगर कांग्रेस पार्टी को मजबूत कर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक ले जाना है। हमारा प्रयास है कि जो हमारा लक्ष्य है उसे प्राप्त करें। हमारा प्रयास रहेगा कि कांग्रेस अपने बल पर चुनाव जीते क्योंकि कांग्रेस की जरूरत हर जगह है। ज्वेलर एसोसिएशन की ओर से हिजाब बैन होने पर कांग्रेस पूर्व विधायक शकील अहमद ने कहा कि इससे व्यापारी लोगों को ही नुकसान होगा। यह उसी इकोसिस्टम का हिस्सा है जिसे भारतीय जनता पार्टी ने फैलाया है। मैं व्यापारियों से अनुरोध करूंगा कि अपने सिक्योरिटी सिस्टम को ठीक करें क्योंकि इस तरह के फैसले से कोई फायदा नहीं होने वाला है। जिन्हें जेवर खरीदने होंगे वह घर पर चले जाएंगे। आज के जमाने में तो ऑनलाइन चीजें चलती हैं। कांग्रेस पार्टी अपने सृजन के रास्ते में लग गई है गठबंधन को लेकर उन्होंने शकील अहमद ने कहा कि कि कांग्रेस पार्टी अपने सृजन के रास्ते में लग गई है। कांग्रेस पार्टी अपने पुराने समीकरण में लग गई है। हमारा नारा है कि ना जात पर, ना पात पर मोहर लगाओ हाथ पर। श्री कृष्ण बाबू के जमाने का बिहार बनाना है। कांग्रेस पार्टी का स्वर्ण काल रहा है और हम उस लक्ष्य को प्राप्त करना चाहते हैं। मंगनी लाल मंडल के बयान पर उन्होंने कहा कि मंगनी लाल मंडल राजद के अध्यक्ष हैं इसलिए उन्हें राजद के लिए बोलने का अधिकार है। कांग्रेस पार्टी कौन सा कदम उठाएगी यह बोलने का उनका अधिकार क्षेत्र ही नहीं है। जिलाध्यक्षों मीटिंग में कई मुद्दों पर होगी चर्चा यात्राओं के दौर शुरू होने पर शकील ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने भी यात्रा शुरू कर दी है। आज जिलाध्यक्षों के साथ मीटिंग भी है, जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा किए जाएंगे। सभी वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। जहां नीतीश कुमार की यात्रा और संवाद कार्यक्रम की बात है तो आखिर उससे होता क्या है। क्या पलायन रुक गया है, क्या बिहार में भ्रष्टाचार खत्म हो गया है, क्या इंडस्ट्री बन गई है, क्या शिक्षा के क्षेत्र में बहुत बड़ा काम हुआ है। बहुत गपशप हो गया है, अब बिहार को तरक्की के रास्ते पर ले जाना चाहिए। अपने मंत्रियों के भ्रष्टाचार को रोकना चाहिए। मधुबनी में मीटिंग के दौरान झड़प पर उन्होंने कहा कि हमारे पार्टी में नाना प्रकार के जीव जंतु रहते हैं। कुछ लोग का छटनी होता है। इस मामले पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। बीजेपी को राम वाले दलित से प्रॉब्लम है मनरेगा बचाओ संग्राम को लेकर कांग्रेस की बैठक हुई है। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि दलित वाला राम हूं। बीजेपी को तो दलित वाले राम से प्रॉब्लम है। वो दलितों के साथ लगातार उत्पीड़न करती है। उसमें अगर ढूंढिएगा तो सैकड़ों राम मिल जाएंगे। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को दलित परिवार से राहुल गांधी और खड़गे जी ने बैठाया है। बीजेपी को तो राम वाले दलित से प्रॉब्लम है। वहीं, इसके अलावा कहा कि हमने मनरेगा योजना शुरू की थी और भाजपा ने इसे मिशन बना दिया है। मजदूरों के अधिकार को लेकर कांग्रेस पार्टी लड़ेगी। इसके लिए पार्टी ने एक वृहद कार्यक्रम बनाया है। 10 जनवरी से 25 फरवरी तक हमारा अभियान चलेगा। 10 जनवरी को सभी जिलों में DCC कार्यालयों पर जिला-स्तरीय प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। 11 जनवरी को जिला मुख्यालयों या गांधी-अंबेडकर प्रतिमाओं के पास एक-दिवसीय उपवास होगा। 12 जनवरी–30 जनवरी तक सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत-स्तरीय चौपालें होंगी। 30 जनवरी को शहीद दिवस के मौके पर शांतिपूर्ण धरना होगा। 31 जनवरी से 6 फरवरी तक DC-DM कार्यालय पर जिलास्तरीय MGNREGA बचाओ धरना होगा। 7 फरवरी से 15 फरवरी तक विधानसभा का राज्यस्तरीय घेराव, 16 फरवरी-25 फरवरी देशभर में चार ज़ोनल AICC MGNREGA बचाओ रैलियां। बैठक में सभी जिलाध्यक्ष, प्रभारी और वरिष्ठ नेता मौजूद है। इसके साथ ही कांग्रेस के सभी 6 विधायक भी इस बैठक में शामिल हैं। पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए आब्जर्वर नियुक्त हुए शकील अहमद वहीं, बिहार कांग्रेस के पूर्व विधायक शकील अहमद खान को पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए आब्जर्वर नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी जो भी जिम्मेदारी देती है उसे बखूबी निभाने का काम मैं करता आया हूं। 2013 में मैं बंगाल का प्रभारी रह चुका हूं। बंगाल मेरा देखा हुआ है। चुनौती है वहां, मगर कांग्रेस पार्टी को मजबूत कर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक ले जाना है। हमारा प्रयास है कि जो हमारा लक्ष्य है उसे प्राप्त करें। हमारा प्रयास रहेगा कि कांग्रेस अपने बल पर चुनाव जीते क्योंकि कांग्रेस की जरूरत हर जगह है। ज्वेलर एसोसिएशन की ओर से हिजाब बैन होने पर कांग्रेस पूर्व विधायक शकील अहमद ने कहा कि इससे व्यापारी लोगों को ही नुकसान होगा। यह उसी इकोसिस्टम का हिस्सा है जिसे भारतीय जनता पार्टी ने फैलाया है। मैं व्यापारियों से अनुरोध करूंगा कि अपने सिक्योरिटी सिस्टम को ठीक करें क्योंकि इस तरह के फैसले से कोई फायदा नहीं होने वाला है। जिन्हें जेवर खरीदने होंगे वह घर पर चले जाएंगे। आज के जमाने में तो ऑनलाइन चीजें चलती हैं। कांग्रेस पार्टी अपने सृजन के रास्ते में लग गई है गठबंधन को लेकर उन्होंने शकील अहमद ने कहा कि कि कांग्रेस पार्टी अपने सृजन के रास्ते में लग गई है। कांग्रेस पार्टी अपने पुराने समीकरण में लग गई है। हमारा नारा है कि ना जात पर, ना पात पर मोहर लगाओ हाथ पर। श्री कृष्ण बाबू के जमाने का बिहार बनाना है। कांग्रेस पार्टी का स्वर्ण काल रहा है और हम उस लक्ष्य को प्राप्त करना चाहते हैं। मंगनी लाल मंडल के बयान पर उन्होंने कहा कि मंगनी लाल मंडल राजद के अध्यक्ष हैं इसलिए उन्हें राजद के लिए बोलने का अधिकार है। कांग्रेस पार्टी कौन सा कदम उठाएगी यह बोलने का उनका अधिकार क्षेत्र ही नहीं है। जिलाध्यक्षों मीटिंग में कई मुद्दों पर होगी चर्चा यात्राओं के दौर शुरू होने पर शकील ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने भी यात्रा शुरू कर दी है। आज जिलाध्यक्षों के साथ मीटिंग भी है, जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा किए जाएंगे। सभी वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। जहां नीतीश कुमार की यात्रा और संवाद कार्यक्रम की बात है तो आखिर उससे होता क्या है। क्या पलायन रुक गया है, क्या बिहार में भ्रष्टाचार खत्म हो गया है, क्या इंडस्ट्री बन गई है, क्या शिक्षा के क्षेत्र में बहुत बड़ा काम हुआ है। बहुत गपशप हो गया है, अब बिहार को तरक्की के रास्ते पर ले जाना चाहिए। अपने मंत्रियों के भ्रष्टाचार को रोकना चाहिए। मधुबनी में मीटिंग के दौरान झड़प पर उन्होंने कहा कि हमारे पार्टी में नाना प्रकार के जीव जंतु रहते हैं। कुछ लोग का छटनी होता है। इस मामले पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। बीजेपी को राम वाले दलित से प्रॉब्लम है


