कैमूर में बस ट्रक से टकराई:ड्राइवर समेत 4 घायल, बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त, ड्राइवर की हालत गंभीर

कैमूर में बस ट्रक से टकराई:ड्राइवर समेत 4 घायल, बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त, ड्राइवर की हालत गंभीर

कैमूर जिले के मोहनिया में एक सड़क दुर्घटना में बस चालक सहित चार लोग घायल हो गए। यह हादसा मोहनिया थाना क्षेत्र के पटना मोड़ रेलवे पुल के पास हुआ, जहां कोचस से मोहनिया आ रही एक बस सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों की पहचान बस चालक रवि कुमार (भभुआ थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी मंगल राम के पुत्र), गोपाल राम (भगवानपुर थाना क्षेत्र के मसही गांव निवासी लाल मोहन राम के पुत्र), अमर कुमार (मोहनिया थाना क्षेत्र के सुखपुरवा गांव निवासी रामधनी राम के पुत्र) और मनीष कुमार (पसपिपरा गांव निवासी सुरेंद्र राम के पुत्र) के रूप में हुई है। हादसे से जुड़ी तस्वीरें… ट्रक ड्राइवर फरार
बस में सवार यात्री पसपिपरा निवासी श्रीलोक चौधरी ने बताया कि टक्कर के बाद ट्रक ड्राइवर अपना वाहन लेकर फरार हो गया। बस में मौजूद अन्य यात्रियों ने सभी घायलों को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल मोहनिया पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार शुरू किया गया। बस ड्राइवर की हालत गंभीर
अस्पताल के चिकित्सक डॉ. मलय मिश्रा ने जानकारी दी कि बस चालक रवि कुमार की हालत गंभीर है। उनके नाक और होंठ पर गहरी चोटें आई थीं, जिससे काफी खून बह रहा था। उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। शेष तीन घायलों को मामूली चोटें लगी हैं और उनका इलाज अस्पताल में जारी है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। कैमूर जिले के मोहनिया में एक सड़क दुर्घटना में बस चालक सहित चार लोग घायल हो गए। यह हादसा मोहनिया थाना क्षेत्र के पटना मोड़ रेलवे पुल के पास हुआ, जहां कोचस से मोहनिया आ रही एक बस सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों की पहचान बस चालक रवि कुमार (भभुआ थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी मंगल राम के पुत्र), गोपाल राम (भगवानपुर थाना क्षेत्र के मसही गांव निवासी लाल मोहन राम के पुत्र), अमर कुमार (मोहनिया थाना क्षेत्र के सुखपुरवा गांव निवासी रामधनी राम के पुत्र) और मनीष कुमार (पसपिपरा गांव निवासी सुरेंद्र राम के पुत्र) के रूप में हुई है। हादसे से जुड़ी तस्वीरें… ट्रक ड्राइवर फरार
बस में सवार यात्री पसपिपरा निवासी श्रीलोक चौधरी ने बताया कि टक्कर के बाद ट्रक ड्राइवर अपना वाहन लेकर फरार हो गया। बस में मौजूद अन्य यात्रियों ने सभी घायलों को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल मोहनिया पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार शुरू किया गया। बस ड्राइवर की हालत गंभीर
अस्पताल के चिकित्सक डॉ. मलय मिश्रा ने जानकारी दी कि बस चालक रवि कुमार की हालत गंभीर है। उनके नाक और होंठ पर गहरी चोटें आई थीं, जिससे काफी खून बह रहा था। उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। शेष तीन घायलों को मामूली चोटें लगी हैं और उनका इलाज अस्पताल में जारी है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *