नवादा में DM-SP ने की टास्क फोर्स बैठक:शराबबंदी, अवैध खनन, बाल श्रम पर हुई विस्तृत समीक्षा, कार्रवाई सुनिश्चित करने का दिया निर्देश

नवादा के समाहरणालय सभाकक्ष में जिलाधिकारी रवि प्रकाश और पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान की संयुक्त अध्यक्षता में टास्क फोर्स की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले की विधि-व्यवस्था, मद्य निषेध, अवैध खनन, भूमि विवाद, बाल श्रम उन्मूलन और किशोर श्रम निषेध जैसे प्रमुख विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई। मद्य निषेध की समीक्षा के दौरान बताया गया कि 1 जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक शराबबंदी से संबंधित कुल 25,722 छापेमारी की गईं। इन कार्रवाइयों में 5,172 मामले दर्ज किए गए और 5,950 गिरफ्तारियां हुई। कुल 2,60,511.479 लीटर शराब जब्त की गई, जिसमें 2,34,174 लीटर देसी और 26,337.479 लीटर विदेशी शराब शामिल थी। पुलिस ने 6,279 वाहन किए जब्त इसके अतिरिक्त, 3,05,375 लीटर जावा महुआ भी जब्त किया गया। उत्पाद एवं पुलिस विभाग ने कुल 6,279 वाहन जब्त किए। इनमें से 3,460 वाहन अधिहृत किए गए, जबकि 2,793 वाहनों की नीलामी हुई। 1,145 वाहन जुर्माने पर छोड़े गए और 275 वाहन न्यायालय द्वारा मुक्त किए गए। जिलाधिकारी ने शराब तस्करी में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने और विभिन्न विभागों के बीच त्वरित सूचना साझा करने के लिए आपसी समन्वय बढ़ाने का निर्देश दिया। 8,487.30 लाख रुपए का राजस्व हुआ प्राप्त अवैध खनन के संबंध में जिला खनन पदाधिकारी ने जानकारी दी कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1 अप्रैल 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक 13,657.04 लाख रुपए के वार्षिक लक्ष्य के मुकाबले 8,487.30 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है। अप्रैल से नवंबर 2025 के बीच की गई कार्रवाई का विवरण देते हुए बताया गया कि इस अवधि में 1,201 छापेमारी, 176 प्राथमिकी दर्ज, 52 गिरफ्तारियां और 336 वाहन जब्त किए गए। इस दौरान 441.04 लाख रुपए की वसूली भी की गई। DM ने कार्रवाई सुनिश्चित करने का दिया निर्देश जिलाधिकारी ने अवैध खनन, अवैध परिवहन और अवैध भंडारण के खिलाफ कड़ी और निरंतर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने पुलिस को सरेंडर किए गए घाटों पर विशेष निगरानी रखने को भी कहा, जिससे जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी। नवादा के समाहरणालय सभाकक्ष में जिलाधिकारी रवि प्रकाश और पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान की संयुक्त अध्यक्षता में टास्क फोर्स की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले की विधि-व्यवस्था, मद्य निषेध, अवैध खनन, भूमि विवाद, बाल श्रम उन्मूलन और किशोर श्रम निषेध जैसे प्रमुख विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई। मद्य निषेध की समीक्षा के दौरान बताया गया कि 1 जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक शराबबंदी से संबंधित कुल 25,722 छापेमारी की गईं। इन कार्रवाइयों में 5,172 मामले दर्ज किए गए और 5,950 गिरफ्तारियां हुई। कुल 2,60,511.479 लीटर शराब जब्त की गई, जिसमें 2,34,174 लीटर देसी और 26,337.479 लीटर विदेशी शराब शामिल थी। पुलिस ने 6,279 वाहन किए जब्त इसके अतिरिक्त, 3,05,375 लीटर जावा महुआ भी जब्त किया गया। उत्पाद एवं पुलिस विभाग ने कुल 6,279 वाहन जब्त किए। इनमें से 3,460 वाहन अधिहृत किए गए, जबकि 2,793 वाहनों की नीलामी हुई। 1,145 वाहन जुर्माने पर छोड़े गए और 275 वाहन न्यायालय द्वारा मुक्त किए गए। जिलाधिकारी ने शराब तस्करी में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने और विभिन्न विभागों के बीच त्वरित सूचना साझा करने के लिए आपसी समन्वय बढ़ाने का निर्देश दिया। 8,487.30 लाख रुपए का राजस्व हुआ प्राप्त अवैध खनन के संबंध में जिला खनन पदाधिकारी ने जानकारी दी कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1 अप्रैल 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक 13,657.04 लाख रुपए के वार्षिक लक्ष्य के मुकाबले 8,487.30 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है। अप्रैल से नवंबर 2025 के बीच की गई कार्रवाई का विवरण देते हुए बताया गया कि इस अवधि में 1,201 छापेमारी, 176 प्राथमिकी दर्ज, 52 गिरफ्तारियां और 336 वाहन जब्त किए गए। इस दौरान 441.04 लाख रुपए की वसूली भी की गई। DM ने कार्रवाई सुनिश्चित करने का दिया निर्देश जिलाधिकारी ने अवैध खनन, अवैध परिवहन और अवैध भंडारण के खिलाफ कड़ी और निरंतर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने पुलिस को सरेंडर किए गए घाटों पर विशेष निगरानी रखने को भी कहा, जिससे जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *