Cancer Prevention: कैंसर से बचना है? तो आज ही घर लाएं यह फल! एक्सपर्ट से जानें इस अनोखे फल की कैंसर से दुश्मनी

Cancer Prevention: कैंसर से बचना है? तो आज ही घर लाएं यह फल! एक्सपर्ट से जानें इस अनोखे फल की कैंसर से दुश्मनी

Cancer Prevention: आजकल कैंसर से बचाव हमारी नैतिक जिम्मेदारी बन गई है। कैंसर जिस तेजी से फैल रहा है, उसमें सावधानी ही सबसे बड़ा इलाज है। हमारे जीवन में ऐसी कई चीजें हैं जिनसे कैंसर को रोका जा सकता है। अगर सिर्फ कुछ स्वस्थ चीजें खाकर हम इस जानलेवा बीमारी से बच सकें, तो इससे आसान और कुछ नहीं हो सकता। कैंसर का सबसे बड़ा दुश्मन ‘अनार’ को माना जाता है। कैंसर विशेषज्ञों का कहना है कि अगर आप रोजाना एक अनार खाते हैं, तो आप कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि अनार किस प्रकार कैंसर को मात देता है और इसे खाने का सही तरीका क्या है?

कैंसर का सबसे बड़ा दुश्मन कैसे है अनार?(Pomegranate Cancer Prevention)

प्रकृति में ऐसे कई फल उपलब्ध हैं जो दवाइयों से भी ज्यादा फायदेमंद होते हैं। इन्हीं में से एक है अनार। विज्ञान और आयुर्वेद दोनों में ही अनार को बहुत शक्तिशाली माना गया है। अक्सर लोग अनार को केवल खून की कमी (एनीमिया) दूर करने से जोड़कर देखते हैं, लेकिन इसका दायरा कहीं अधिक बड़ा है। कैंसर विशेषज्ञ डॉक्टर तरंग कृष्णा ने हाल ही में जानकारी साझा करते हुए बताया है कि अगर आपको कैंसर से बचना है, तो रोजाना एक अनार खाना शुरू कर देना चाहिए।

कैंसर से कैसे बचाता है अनार?(Cancer Prevention)

1.अनार में ‘पुनिकालागिन’ (Punicalagins) और ‘एंथोसायनिन’ नाम के तत्व होते हैं। ये तत्व शरीर में DNA को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स को खत्म करते हैं। जब DNA स्वस्थ रहता है, तो कैंसर कोशिकाएं पनप नहीं पातीं।

2. अनार का अर्क कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है, जिससे ट्यूमर का आकार नहीं बढ़ता। यदि किसी को कैंसर है, तो यह उसे खत्म करने में भी सहायक हो सकता है।

3. शरीर में पुरानी सूजन (Inflammation) कैंसर का एक बड़ा कारण होती है। अनार का सेवन शरीर की अंदरूनी सूजन को कम करने में मदद करता है।

कौन से कैंसर से बचाता है अनार?( Cancer Type Pomegranate Prevention)

  • प्रोस्टेट कैंसर (Prostate Cancer)
  • ब्रेस्ट कैंसर (Breast Cancer)
  • कोलन कैंसर (आंतों का कैंसर)
  • फेफड़ों का कैंसर (Lung Cancer)

कैंसर से बचना है तो कैसे खाएं अनार?( Tips For Eating Pomegranate)

अगर आप कैंसर से बचना चाहते हैं, तो अनार को सीधा छीलकर उसके दाने चबाकर खाएं। अनार का जूस पीने के बजाय साबुत फल खाना ज्यादा फायदेमंद है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अनार के साथ कभी भी चीनी मिलाकर न खाएं। अनार जहां कैंसर से बचाता है, वहीं चीनी कैंसर कोशिकाओं के लिए ‘ईंधन’ का काम करती है। चीनी के साथ अनार खाने से लाभ के बजाय कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *