शादी का झांसा देकर दलित युवती से रेप:तीन साल तक शारीरिक शोषण किया, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

शादी का झांसा देकर दलित युवती से रेप:तीन साल तक शारीरिक शोषण किया, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

प्रतापगढ़ के मानिकपुर थाना क्षेत्र में एक दलित युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में तीन साल बाद मुकदमा दर्ज किया गया, जिसके बाद फरार चल रहे आरोपी आदर्श सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिरिया गांव निवासी आदर्श सिंह अपने रिश्तेदार की दुकान पर अक्सर आता-जाता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात दुकान पर रहने वाली एक दलित युवती से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और आरोपी ने युवती को प्रेमजाल में फंसाकर शादी का वादा किया। आरोप है कि आदर्श सिंह ने शादी का झांसा देकर करीब तीन सालों तक युवती का शारीरिक शोषण किया। जब युवती ने विवाह के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने विजातीय मामला होने का हवाला देते हुए शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना को लेकर मानिकपुर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी आदर्श सिंह के खिलाफ दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। दरोगा अमरनाथ सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी आदर्श सिंह को उच्च प्राथमिक विद्यालय खमसरा के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाने लाकर पूछताछ की गई और विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *