जमुई में फरार नक्सली महेश गिरफ्तार:SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, कई आपराधिक मामलों में आरोपी

जमुई में फरार नक्सली महेश गिरफ्तार:SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, कई आपराधिक मामलों में आरोपी

जमुई में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। फरार नक्सली महेश यादव को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में लंबे समय से फरार चल रहे नक्सली को धर दबोचा गया। गिरफ्तार नक्सली महेश यादव के खिलाफ खैरा थाना कांड संख्या 50/12, दिनांक 23/12/2012 के तहत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है। उस पर भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 148, 149, 427, 435, 120(बी), 121, 379 सहित विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 3 व 4 तथा यूएपीए एक्ट की धारा 10, 13 और 16 के तहत आरोप हैं। महेश यादव की लंबे समय से तलाश की जा रही थी
16वीं सशस्त्र सीमा बल की ‘सी’ समवाय, चरकापत्थर (जमुई) कैंप क्षेत्र के अंतर्गत यान थरहन गांव के आसपास महेश यादव की लंबे समय से तलाश की जा रही थी। सूचना मिली थी कि 6 जनवरी 2026 को वह अपने परिवार से मिलने थरहन और चिलकाबार जंगल गांव के बीच जंगल क्षेत्र में आने वाला है। जवानों ने खदेड़ कर पकड़ लिया
सूचना मिलते ही 16वीं एसएसबी के कमांडेंट अनिल कुमार पाठानिया के निर्देशन में निरीक्षक/सामान्य रोहित कुमार सिंह के नेतृत्व में एसएसबी और चरकापत्थर पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति भागने की कोशिश करने लगा, जिसे जवानों ने खदेड़ कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम महेश यादव बताया। सुरक्षा एजेंसियों की इस सफलता से क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है। जमुई में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। फरार नक्सली महेश यादव को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में लंबे समय से फरार चल रहे नक्सली को धर दबोचा गया। गिरफ्तार नक्सली महेश यादव के खिलाफ खैरा थाना कांड संख्या 50/12, दिनांक 23/12/2012 के तहत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है। उस पर भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 148, 149, 427, 435, 120(बी), 121, 379 सहित विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 3 व 4 तथा यूएपीए एक्ट की धारा 10, 13 और 16 के तहत आरोप हैं। महेश यादव की लंबे समय से तलाश की जा रही थी
16वीं सशस्त्र सीमा बल की ‘सी’ समवाय, चरकापत्थर (जमुई) कैंप क्षेत्र के अंतर्गत यान थरहन गांव के आसपास महेश यादव की लंबे समय से तलाश की जा रही थी। सूचना मिली थी कि 6 जनवरी 2026 को वह अपने परिवार से मिलने थरहन और चिलकाबार जंगल गांव के बीच जंगल क्षेत्र में आने वाला है। जवानों ने खदेड़ कर पकड़ लिया
सूचना मिलते ही 16वीं एसएसबी के कमांडेंट अनिल कुमार पाठानिया के निर्देशन में निरीक्षक/सामान्य रोहित कुमार सिंह के नेतृत्व में एसएसबी और चरकापत्थर पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति भागने की कोशिश करने लगा, जिसे जवानों ने खदेड़ कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम महेश यादव बताया। सुरक्षा एजेंसियों की इस सफलता से क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *