Makar Sankranti Kite Festival 2026: पतंगों से रंगा आसमान, मकर संक्रांति पर भारत के ये मशहूर पतंग महोत्सव

Makar Sankranti Kite Festival 2026: पतंगों से रंगा आसमान, मकर संक्रांति पर भारत के ये मशहूर पतंग महोत्सव

Makar Sankranti Kite Festival 2026: भारत में अनेक त्योहार हैं और हर एक को मनाने का सबका अपना और अलग अंदाज है। ऐसे ही त्योहारों में से एक मकर संक्रांति भी है। जिसे न केवल अलग तरीके से मनाया जाता है, बल्कि अलग-अलग राज्यों में इसे अलग-अलग नाम से जाता है। भारत में कुछ ऐसे राज्य और शहर हैं जो इस त्योहार का पतंगबाजी करके के मनाते हैं। तो आइए पतंगबाजी के महाउत्सव के बारे में जानते हैं।

दुनिया में छाया, गुजरात की पतंगबाजी का जादू

International Kite Festival Gujarat,
Makar Sankranti 2026,
गुजरात की पतंगबाजी | फोटो स्रोत: एआई जेमिनी

जब भी बात मकर संक्रांति हो या फिर खास पतंगबाजी की तो सबसे पहले नाम केवल गुजरात के अहमदाबाद का भी आता है। ये साबरमती नदी के किनारे होने वाला अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से लोग पतंगबाजी के लिए आते हैं। वडोदरा में भी उत्तरायण के वक्त पूरा हफ्ता उत्साह से भरा रहता है।

राजस्थान का भी है अलग अंदाज

Makar Sankranti kite festival,
Kite flying festival in India,
राजस्थान की पतंगबाजी | फोटो स्रोत: एआई जेमिनी

राजस्थान के जोधपुर और जयपुर में ये पर्व सकरात के नाम से भी मनाया जाता है। इस दिन मेहरानगढ़ किले और हवा महल की छतों से पतंगें उड़ाई जाती हैं और इसका दृश्य इतना सुंदर लगता है कि विश्वास करना मुश्किल होता है। वहीं जोधपुर के रेगिस्तान में मनाया जाने वाला ये महोत्सव खास आकर्षण होता है। इस दिन यहां घोड़े, ऊंट और लोक नर्तकों की शोभायात्रा निकाली जाती है। इस दिन पूरे शहर में पारंपरिक संगीत की गूंज होती है।

मध्य प्रदेश का उत्साह भी है कमाल

Famous kite festivals in India,
Kite flying cities in India,
मध्य प्रदेश की पतंगबाजी | फोटो स्रोत: एआई जेमिनी

आपको इंदौर में भी पतंगबाजी का दिवानापन देखने को मिलता है, लोगों के घर की छतों से ‘काई पो चे’ की आवाज के साथ पतंगबाजी का रोमांच देखने लायक होता है। लोग अपने परिवार, दोस्त और पड़ोसियों के साथ मिल के सर्दियों की धूप में इस खेल का मजा लेते हैं। लोगों के घर-घर से आती तिल-गुड़ के लड्डू की खुशबू पूरे शहर में मिठास फैला देती है। वैसे ये मकर संक्रांति सिर्फ पतंगबाजी का त्योहार नहीं है, ये सबके साथ मिल के खुशी मनाने और संस्कृति का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *