गयाजी में सर्दी का सितम जारी है। शीतलहर से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। सर्द पछिया हवा से कनकनी बढ़ गई है। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी हुई है। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के करीब पहुंच गया है। विजिबिलिटी कम होने से वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। मौसम विशेषज्ञ एसके पटेल के मुताबिक अभी ठंड का असर अभी बना रहेगा। अगले दो दिनों में मौसम के मिजाज में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिख रहा है। सर्द उत्तरी-पश्चिमी हवा के साथ कनकनी जारी रहेगी। दिन में भी ठंड ज्यादा महसूस होगी। बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया बना है। अगले 48 घंटे में बारिश का कोई अनुमान नहीं है, लेकिन इसका असर बादलों के रूप में दिख सकता है। पश्चिम से शुष्क और पूर्व से नमी वाली हवा आपस में टकराएंगी। इसके चलते 9 जनवरी को हल्के बादल छा सकते हैं। ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा जिले में बुधवार को भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। पूरे दिन कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रही। दिन में धूप तो जरूर निकली लेकिन उसमें गर्माहट नहीं थी। रात होते ही ठंड और तीखी हो गई। बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान दो डिग्री गिर गया, जबकि न्यूनतम में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री रहा जो सामान्य से पांच डिग्री कम आंका गया। जबकि न्यूनतम 6.0 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले मंगलवार को अधिकतम 19.6 और न्यूनतम 5.0 डिग्री रहा था। प्रदेश के ठंडे इलाकों में गयाजी तीसरे नंबर पर सबसे सर्द रहा। चौक-चौराहों पर ठंड से बचने के लिए लोग अलाव सेंकते नजर आए। फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं मौसम विभाग के मुताबिक अभी राहत की उम्मीद कम है। कोहरा हल्का रह सकता है, लेकिन सर्द पछिया हवा और कनकनी का असर बना रहेगा। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को सतर्क रहना होगा। गयाजी में सर्दी का सितम जारी है। शीतलहर से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। सर्द पछिया हवा से कनकनी बढ़ गई है। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी हुई है। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के करीब पहुंच गया है। विजिबिलिटी कम होने से वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। मौसम विशेषज्ञ एसके पटेल के मुताबिक अभी ठंड का असर अभी बना रहेगा। अगले दो दिनों में मौसम के मिजाज में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिख रहा है। सर्द उत्तरी-पश्चिमी हवा के साथ कनकनी जारी रहेगी। दिन में भी ठंड ज्यादा महसूस होगी। बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया बना है। अगले 48 घंटे में बारिश का कोई अनुमान नहीं है, लेकिन इसका असर बादलों के रूप में दिख सकता है। पश्चिम से शुष्क और पूर्व से नमी वाली हवा आपस में टकराएंगी। इसके चलते 9 जनवरी को हल्के बादल छा सकते हैं। ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा जिले में बुधवार को भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। पूरे दिन कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रही। दिन में धूप तो जरूर निकली लेकिन उसमें गर्माहट नहीं थी। रात होते ही ठंड और तीखी हो गई। बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान दो डिग्री गिर गया, जबकि न्यूनतम में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री रहा जो सामान्य से पांच डिग्री कम आंका गया। जबकि न्यूनतम 6.0 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले मंगलवार को अधिकतम 19.6 और न्यूनतम 5.0 डिग्री रहा था। प्रदेश के ठंडे इलाकों में गयाजी तीसरे नंबर पर सबसे सर्द रहा। चौक-चौराहों पर ठंड से बचने के लिए लोग अलाव सेंकते नजर आए। फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं मौसम विभाग के मुताबिक अभी राहत की उम्मीद कम है। कोहरा हल्का रह सकता है, लेकिन सर्द पछिया हवा और कनकनी का असर बना रहेगा। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को सतर्क रहना होगा।


