भोजपुर में करंट लगने बिजली मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान कुंडेश्वर गांव निवासी भिखारी तुरहा के पुत्र राजेश कुमार तुरहा(30) के तौर पर हुई है। करनामेपुर गांव स्थित साउथ ग्रिड में काम करता था। घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के सरना गांव की है। मृतक के छोटे भाई राकेश तुरहा ने बताया कि पंचायत भवन के पास ट्रांसफार्मर पर चढ़कर बिजली का काम कर रहा था। तभी साउथ ग्रिड से रिटर्न बिजली आ गया। जिससे वह करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घर में मचा कोहराम मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। तीन भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। परिवार में मां सोना देवी, पत्नी सविता देवी, बेटा सन्नी कुमार और गोद ली बेटी नंदनी कुमारी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर में करंट लगने बिजली मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान कुंडेश्वर गांव निवासी भिखारी तुरहा के पुत्र राजेश कुमार तुरहा(30) के तौर पर हुई है। करनामेपुर गांव स्थित साउथ ग्रिड में काम करता था। घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के सरना गांव की है। मृतक के छोटे भाई राकेश तुरहा ने बताया कि पंचायत भवन के पास ट्रांसफार्मर पर चढ़कर बिजली का काम कर रहा था। तभी साउथ ग्रिड से रिटर्न बिजली आ गया। जिससे वह करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घर में मचा कोहराम मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। तीन भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। परिवार में मां सोना देवी, पत्नी सविता देवी, बेटा सन्नी कुमार और गोद ली बेटी नंदनी कुमारी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।


