मुजफ्फरपुर में दुर्घटनाग्रस्त कार से पुलिस ने 88 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। हादसे के बाद कार सवार मौके से भाग निकला। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई है। घटना औराई थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव के पास की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार सीतामढ़ी की ओर से आ रही थी। इसी दौरान बागमती उत्तरी तटबंध पर पैदल चल रहे बुजुर्ग को कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार अनियंत्रित होकर तटबंध से नीचे उतर गई। इस बीच मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों के शोर और भीड़ को देखकर कार में सवार सभी लोग मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। गिरोह से जुड़े लोगों की तलाश जारी सूचना मिलने पर बेदौल ओपी के दरोगा मनोज कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इलाके को घेराबंदी कर सुरक्षित किया। कुछ ही देर बाद औराई थाना प्रभारी राजा सिंह भी मौके पर पहुंच गए। दुर्घटनाग्रस्त कार की तलाशी ली गई तो उसमें भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। थानाध्यक्ष राजा सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि कार सीतामढ़ी की ओर से आ रही थी। रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वाहन मालिक और तस्करों की पहचान की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसकी डिलीवरी कहां होनी थी। कार के अंदर प्लास्टिक के पैकेटों में कुल 88 किलो गांजा रखा हुआ था, जिसे जब्त कर लिया गया है। बरामद गांजे को लेकर पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुजफ्फरपुर में दुर्घटनाग्रस्त कार से पुलिस ने 88 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। हादसे के बाद कार सवार मौके से भाग निकला। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई है। घटना औराई थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव के पास की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार सीतामढ़ी की ओर से आ रही थी। इसी दौरान बागमती उत्तरी तटबंध पर पैदल चल रहे बुजुर्ग को कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार अनियंत्रित होकर तटबंध से नीचे उतर गई। इस बीच मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों के शोर और भीड़ को देखकर कार में सवार सभी लोग मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। गिरोह से जुड़े लोगों की तलाश जारी सूचना मिलने पर बेदौल ओपी के दरोगा मनोज कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इलाके को घेराबंदी कर सुरक्षित किया। कुछ ही देर बाद औराई थाना प्रभारी राजा सिंह भी मौके पर पहुंच गए। दुर्घटनाग्रस्त कार की तलाशी ली गई तो उसमें भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। थानाध्यक्ष राजा सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि कार सीतामढ़ी की ओर से आ रही थी। रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वाहन मालिक और तस्करों की पहचान की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसकी डिलीवरी कहां होनी थी। कार के अंदर प्लास्टिक के पैकेटों में कुल 88 किलो गांजा रखा हुआ था, जिसे जब्त कर लिया गया है। बरामद गांजे को लेकर पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।


