जींद शहर में एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली महिला की अश्लील वीडियो बना ली और इसके बाद दो वर्षों से उसे ब्लैकमेल करके शारीरिक शोषण किया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, शहर के एक सेक्टर में रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी उम्र 25 वर्ष है। सितंबर 2023 से उसका यौन शोषण किया जा रहा है। उसने बताया कि जब वह अपने घर में नहा रही थी, उसी समय पड़ोस में रहने वाले एक युवक अंकुश ने अवैध रूप से घर में घुसकर उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। सितंबर 2025 तक बनाए शारीरिक संबंध महिला ने कहा कि आरोपी अंकुश ने इसके बाद इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने और परिवार में बदनामी करने की धमकी का डर दिखाया। इसके बाद उसने रेप किया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसको चुप करा दिया। महिला का आरोप है कि इसी डर का फायदा उठाकर आरोपी युवक दो साल से (सितंबर 2025 तक) महिला का यौन शोषण करता रहा। पुलिस से मांगी मदद महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि वह आरोपी की धमकियों के कारण लंबे समय तक चुप रही, लेकिन अंततः उसने न्याय के लिए पुलिस का दरवाजा खटखटाया। पुलिस ने आरोपी अंकुश के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर रही पुलिस मामले की जांच अधिकारी उषा ने बताया कि पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है और दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।


