मधेपुरा के पांच प्रखंडों में 6 घंटे पावर कट:सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बिजली रहेगी गुल, ग्रिड सब स्टेशन में किया जाएगा मेंटेनेंस

मधेपुरा के पांच प्रखंडों में गुरुवार को छह घंटा बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग की ओर से सिंहेश्वर ग्रिड सब स्टेशन में मेंटेनेंस का कार्य किए जाने के कारण 8 जनवरी को बिजली कटौती की जाएगी। यह शटडाउन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक प्रस्तावित है। बिजली विभाग कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि सिंहेश्वर स्थित ग्रिड सब स्टेशन पर आवश्यक तकनीकी रखरखाव एवं सुधार कार्य किया जाना है। इस दौरान पुराने उपकरणों की जांच, मरम्मत और लाइन से संबंधित कार्य किए जाएंगे, ताकि भविष्य में निर्बाध एवं सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। इसी कारण निर्धारित समयावधि में बिजली आपूर्ति पूर्णतः बंद रखी जाएगी। पांच प्रखंडों में बिजली आपूर्ति रहेगी प्रभावित मेंटेनेंस कार्य के चलते मधेपुरा जिला अंतर्गत शहरी क्षेत्र सहित मधेपुरा सदर, सिंहेश्वर, घैलाढ़, गम्हरिया एवं शंकरपुर इन सभी पांच प्रखंडों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इन क्षेत्रों में रहने वाले उपभोक्ताओं को छह घंटे तक बिजली नहीं मिलेगी, जिससे घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, शैक्षणिक संस्थानों और छोटे उद्योगों पर भी असर पड़ सकता है। आवश्यक काम समय से पहले निपटा लेने की अपील विद्युत विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे इस निर्धारित शटडाउन को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियां पहले से कर लें। मोबाइल, इन्वर्टर, बैटरी, पानी की मोटर तथा अन्य आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था समय रहते कर लेने की सलाह दी गई है। साथ ही विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि कार्य समय से पूर्व पूरा होने की स्थिति में बिजली आपूर्ति निर्धारित समय से पहले भी बहाल की जा सकती है। बताया गया कि यह मेंटेनेंस कार्य उपभोक्ताओं की सुविधा और बेहतर सेवा के उद्देश्य से किया जा रहा है। किसी भी प्रकार की असुविधा के लिए विद्युत विभाग ने खेद व्यक्त करते हुए जनता से सहयोग की अपील की है। मधेपुरा के पांच प्रखंडों में गुरुवार को छह घंटा बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग की ओर से सिंहेश्वर ग्रिड सब स्टेशन में मेंटेनेंस का कार्य किए जाने के कारण 8 जनवरी को बिजली कटौती की जाएगी। यह शटडाउन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक प्रस्तावित है। बिजली विभाग कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि सिंहेश्वर स्थित ग्रिड सब स्टेशन पर आवश्यक तकनीकी रखरखाव एवं सुधार कार्य किया जाना है। इस दौरान पुराने उपकरणों की जांच, मरम्मत और लाइन से संबंधित कार्य किए जाएंगे, ताकि भविष्य में निर्बाध एवं सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। इसी कारण निर्धारित समयावधि में बिजली आपूर्ति पूर्णतः बंद रखी जाएगी। पांच प्रखंडों में बिजली आपूर्ति रहेगी प्रभावित मेंटेनेंस कार्य के चलते मधेपुरा जिला अंतर्गत शहरी क्षेत्र सहित मधेपुरा सदर, सिंहेश्वर, घैलाढ़, गम्हरिया एवं शंकरपुर इन सभी पांच प्रखंडों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इन क्षेत्रों में रहने वाले उपभोक्ताओं को छह घंटे तक बिजली नहीं मिलेगी, जिससे घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, शैक्षणिक संस्थानों और छोटे उद्योगों पर भी असर पड़ सकता है। आवश्यक काम समय से पहले निपटा लेने की अपील विद्युत विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे इस निर्धारित शटडाउन को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियां पहले से कर लें। मोबाइल, इन्वर्टर, बैटरी, पानी की मोटर तथा अन्य आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था समय रहते कर लेने की सलाह दी गई है। साथ ही विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि कार्य समय से पूर्व पूरा होने की स्थिति में बिजली आपूर्ति निर्धारित समय से पहले भी बहाल की जा सकती है। बताया गया कि यह मेंटेनेंस कार्य उपभोक्ताओं की सुविधा और बेहतर सेवा के उद्देश्य से किया जा रहा है। किसी भी प्रकार की असुविधा के लिए विद्युत विभाग ने खेद व्यक्त करते हुए जनता से सहयोग की अपील की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *