गढ़वा | राजकीय मध्य विद्यालय बिकताम मेराल के प्रांगण में प्रधानाध्यापिका मधु पांडेय की अध्यक्षता में विद्यालय के सहायक शिक्षक राजमोहन राम के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में उपस्थित शिक्षकों ने कहा कि राजमोहन जी शांत स्वभाव की मृदु भाषी, कुशल तथा कर्मठ शिक्षक थे। उनके निधन से हुई क्षति को पूरा नहीं किया जा सकता। शोक सभा में उपस्थित शिक्षकों ने उनके प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। वहीं दो मिनट का मौन रखकर मृतात्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। शोक सभा के पश्चात सभी शिक्षक उनके पैतृक आवास खरौंधी प्रखण्ड स्थित मझिगावां जाकर पीड़ित परिवार से मिल कर ढांढस बंधाया।


