बृजनंदन शर्मा का निधन एक युग का अंत : प्रभात

गढ़वा | अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के संरक्षक सह संघ भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष बृजनंदन शर्मा के निधनोपरान्त आज बुधवार को झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ भवन जिला कार्यालय गढ़वा में श्रद्धांजलि सह शोक सभा आयोजित किया गया। उक्त मौके पर जिलाध्यक्ष कमलेश्वर पाण्डेय ने कहा कि हमलोगों ने एक महान विभूति को खो दिया। उन्होंने शिक्षकों की मान -सम्मान के लिए अनवरत संघर्ष किया। एक तरफ शिक्षकों को अनुशासित व संगठित रखा तथा दूसरी तरफ शिक्षकों को सम्मान जनक केन्द्रीय वेतनमान दिलाने का श्रेय रहा। जबकि प्रधान सचिव प्रधान सचिव प्रभात रंजन सिंह ने कहा कि बृजनंदन शर्मा के निधन से एक युग का अंत हो गया है। उनके निधन से न केवल झारखंड -बिहार बल्कि पूरे भारतीय प्राथमिक शिक्षा जगत में अपूरणीय क्षति हुई है। जिसका भरपाई असंभव है। शोक सभा में कमलेश्वर पाण्डेय, अरविन्द द्विवेदी, प्रभात रंजन सिंह, मो गौहर अली खान, मनोज कुमार मिश्र, आशुतोष कुमार, अनिल कुमार तिवारी, दिनेश कुमार चौबे, मो कासिम अंसारी, आर्यन कुमार, बिनोद कुमार आदि उपस्थित थे। गढ़वा | अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के संरक्षक सह संघ भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष बृजनंदन शर्मा के निधनोपरान्त आज बुधवार को झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ भवन जिला कार्यालय गढ़वा में श्रद्धांजलि सह शोक सभा आयोजित किया गया। उक्त मौके पर जिलाध्यक्ष कमलेश्वर पाण्डेय ने कहा कि हमलोगों ने एक महान विभूति को खो दिया। उन्होंने शिक्षकों की मान -सम्मान के लिए अनवरत संघर्ष किया। एक तरफ शिक्षकों को अनुशासित व संगठित रखा तथा दूसरी तरफ शिक्षकों को सम्मान जनक केन्द्रीय वेतनमान दिलाने का श्रेय रहा। जबकि प्रधान सचिव प्रधान सचिव प्रभात रंजन सिंह ने कहा कि बृजनंदन शर्मा के निधन से एक युग का अंत हो गया है। उनके निधन से न केवल झारखंड -बिहार बल्कि पूरे भारतीय प्राथमिक शिक्षा जगत में अपूरणीय क्षति हुई है। जिसका भरपाई असंभव है। शोक सभा में कमलेश्वर पाण्डेय, अरविन्द द्विवेदी, प्रभात रंजन सिंह, मो गौहर अली खान, मनोज कुमार मिश्र, आशुतोष कुमार, अनिल कुमार तिवारी, दिनेश कुमार चौबे, मो कासिम अंसारी, आर्यन कुमार, बिनोद कुमार आदि उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *