महासमुंद| कई साल से बिजली बिल जमा नहीं करने पर वाले उपभोक्ताओं पर अब बिजली कंपनी ने शिकंजा कसना शुरु कर दिया है। जहां बिजली बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही है। महासमुंद संभाग के कार्यपालन अभियंता पीआर वर्मा के नेतृत्व में तुमगांव वितरण केंद्र के अंतर्गत बुधवार को बिजली बिल के लिए लंबित बकाया राशि वाले उपभोक्ताओं 86 लोगांे का बिजली कनेक्शन काटा गया। इनका 30,12,070 रुपए बकाया है। जो बीते 2 साल से जमा नहीं कर रहे थे। जिसके चलते कनेक्शन काटा गया। जिनमें गिरिराज शर्मा देवतिन बाई, सुखराम दिवान मयाराम यादव , मेघनाथ साहू, संतोष यादव, गोविंदराम(भोरिग) धनी राम केवट समेत अन्य शामिल है। बिजली कनेक्शन कटने के बाद इनमें से 14 उपभोक्ताओं ने 2 लाख 12 हजार 880 रुपए जमा कराया। कार्यपालन अभियंता पीआर वर्मा ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं ने राशि जमा नहीं कराया है। उन्हें नोटिस देकर पहले ही समयावधि में राशि जमा करने कहा गया था। राशि जमा नहीं करने की स्थिति में बिजली कनेक्शन काटी गई है। राजस्व वसूली की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। यदि इसके बाद भी उपभोक्ताओं द्वारा यदि अनधिकृत लाइन जोड़ी जाती है तो विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 138 के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


