प्रेमी युगल की मौत के मामले में नया मोड़:मोतिहारी में मृतक की मां ने हत्या का आरोप लगाया, दर्ज कराई प्राथमिकी

प्रेमी युगल की मौत के मामले में नया मोड़:मोतिहारी में मृतक की मां ने हत्या का आरोप लगाया, दर्ज कराई प्राथमिकी

मोतिहारी के हरसिद्धि पानापुर राजिता पंचायत के वार्ड संख्या-2 तधवा टोला में एक प्रेमी युगल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस की काफी मशक्कत के बाद दोनों का दाह संस्कार किया गया। प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या बताया जा रहा था, लेकिन मृतक युवक की मां ने हत्या का आरोप लगाया है। घटना के कई घंटे बीत जाने के बावजूद दोनों मृतकों का दाह संस्कार नहीं हो पाया था, जिससे गांव में तनाव और चर्चा का माहौल बना रहा। दोनों परिवारों ने शवों को अपने-अपने दरवाजे पर एक ही स्थान पर रख दिया था, जिसके कारण ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों के अनुसार, प्रेमी-प्रेमिका के शव सुगौली थाना क्षेत्र के बहुधा सरेह से बरामद किए गए थे। मृतक युवक की मां इंदु देवी ने अपने पुत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए सुगौली थाना में लिखित आवेदन दिया है। इस आवेदन के बाद मामले की जांच की दिशा बदलती नजर आ रही है। मृतक के परिजनों का कहना था कि जब तक पूरे मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हो जाती, तब तक दाह संस्कार नहीं किया जाएगा। दोनों शवों को एक साथ रखे जाने से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं और स्थिति संवेदनशील बनी रही। हालांकि, प्रशिक्षु डीएसपी ऋषभ कुमार के नेतृत्व में दरोगा अविनाश कुमार और राजेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाया। पुलिस की काफी मशक्कत के बाद अंततः प्रेमी युगल का दाह संस्कार कराया गया। फिलहाल, पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है। मोतिहारी के हरसिद्धि पानापुर राजिता पंचायत के वार्ड संख्या-2 तधवा टोला में एक प्रेमी युगल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस की काफी मशक्कत के बाद दोनों का दाह संस्कार किया गया। प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या बताया जा रहा था, लेकिन मृतक युवक की मां ने हत्या का आरोप लगाया है। घटना के कई घंटे बीत जाने के बावजूद दोनों मृतकों का दाह संस्कार नहीं हो पाया था, जिससे गांव में तनाव और चर्चा का माहौल बना रहा। दोनों परिवारों ने शवों को अपने-अपने दरवाजे पर एक ही स्थान पर रख दिया था, जिसके कारण ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों के अनुसार, प्रेमी-प्रेमिका के शव सुगौली थाना क्षेत्र के बहुधा सरेह से बरामद किए गए थे। मृतक युवक की मां इंदु देवी ने अपने पुत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए सुगौली थाना में लिखित आवेदन दिया है। इस आवेदन के बाद मामले की जांच की दिशा बदलती नजर आ रही है। मृतक के परिजनों का कहना था कि जब तक पूरे मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हो जाती, तब तक दाह संस्कार नहीं किया जाएगा। दोनों शवों को एक साथ रखे जाने से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं और स्थिति संवेदनशील बनी रही। हालांकि, प्रशिक्षु डीएसपी ऋषभ कुमार के नेतृत्व में दरोगा अविनाश कुमार और राजेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाया। पुलिस की काफी मशक्कत के बाद अंततः प्रेमी युगल का दाह संस्कार कराया गया। फिलहाल, पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *