बोचहां में आवारा कुत्तों का आतंक, 9 लोग घायल:अस्पताल में भर्ती, बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर

बोचहां में आवारा कुत्तों का आतंक, 9 लोग घायल:अस्पताल में भर्ती, बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर

मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां प्रखंड क्षेत्र में आवारा कुत्तों के काटने से नौ लोग घायल हो गए हैं। इन सभी घायलों को इलाज के लिए बोचहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) रेफर कर दिया है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार घायलों में गायघाट के बाघाखाल गांव के 79 वर्षीय जहावीर पासवान, बोचहां के बुधनगरा के 47 वर्षीय अरुण सहनी, मझौली की 6 वर्षीय ऋषभ कुमारी, मुरादपुर भरत के 5 वर्षीय रंजीत कुमार, घरभारा के 6 वर्षीय सन्नी कुमार, लोहसरी के 5 वर्षीय नवनीत कुमार, पटियाशा के 10 वर्षीय प्रियांशु कुमार, गुढमी के 28 वर्षीय दशरथ कुमार और सुरयाही की 7 वर्षीय सुमनी कुमारी शामिल हैं। इन सभी के शरीर पर कई जगह जख्म पाए गए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रभात रंजन ने बताया कि सभी मरीजों का प्राथमिक इलाज किया गया और परिजनों की परेशानी को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर किया गया है। ग्रामीण इलाकों में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है, जिससे स्थानीय लोग लगातार शिकार हो रहे हैं। हालांकि, वन विभाग के अधिकारी इन आवारा कुत्तों पर नियंत्रण पाने में विफल रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां प्रखंड क्षेत्र में आवारा कुत्तों के काटने से नौ लोग घायल हो गए हैं। इन सभी घायलों को इलाज के लिए बोचहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) रेफर कर दिया है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार घायलों में गायघाट के बाघाखाल गांव के 79 वर्षीय जहावीर पासवान, बोचहां के बुधनगरा के 47 वर्षीय अरुण सहनी, मझौली की 6 वर्षीय ऋषभ कुमारी, मुरादपुर भरत के 5 वर्षीय रंजीत कुमार, घरभारा के 6 वर्षीय सन्नी कुमार, लोहसरी के 5 वर्षीय नवनीत कुमार, पटियाशा के 10 वर्षीय प्रियांशु कुमार, गुढमी के 28 वर्षीय दशरथ कुमार और सुरयाही की 7 वर्षीय सुमनी कुमारी शामिल हैं। इन सभी के शरीर पर कई जगह जख्म पाए गए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रभात रंजन ने बताया कि सभी मरीजों का प्राथमिक इलाज किया गया और परिजनों की परेशानी को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर किया गया है। ग्रामीण इलाकों में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है, जिससे स्थानीय लोग लगातार शिकार हो रहे हैं। हालांकि, वन विभाग के अधिकारी इन आवारा कुत्तों पर नियंत्रण पाने में विफल रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *