भास्कर अपडेट्स:जनगणना का पहला चरण 1 अप्रैल से, मकानों की गिनती होगी

भास्कर अपडेट्स:जनगणना का पहला चरण 1 अप्रैल से, मकानों की गिनती होगी

नई दिल्ली देश में जनगणना-2027 का पहला चरण एक अप्रैल से शुरू होगा, जो 30 सितंबर तक चलेगा। इसमें देशभर की सभी संरचनाओं, घरों, परिवारों की व्यवस्थित सूची तैयार की जाएगी। इसके लिए हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में 30 दिन अभियान चलेगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी। इसके अनुसार इस गृह सूचीकरण अभियान शुरू होने से ठीक पहले 15 दिनों में स्व-गणना कराने का विकल्प भी उपलब्ध होगा। जनसंख्या की गणना का अभियान दो चरणों में होगा। जनगणना दूसरा चरण फरवरी 2027 में शुरू होगा, जिसमें जनसंख्या की गणना की जाएगी। जनगणना हर 10 साल में होती है। आखिरी जनगणना 2011 में हुई थी। 2021 में होने वाली जनगणना कोरोना महामारी के चलते स्थगित कर दी गई थी। आज की अन्य बढ़ी खबरें… आज से सोमनाथ स्वाभिमान पर्व, 11 को पीएम पहुंचेंगे सोमनाथ मंदिर पर हमले की 1000 वीं बरसी के मौके पर 8 से 10 जनवरी तक ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ मनाया जाएगा। इस दौरान 24 घंटे ‘ऊंकार नाथ’ का जाप होगा। समुद्र तट पर नावें खड़ी की जाएंगी, जिन्हें विशेष लाइटिंग से सजाया जाएगा। शनिवार शाम भव्य ड्रोन शो होगा। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमनाथ महादेव के दर्शन करने सोमनाथ पहुंचेंगे। कर्नाटक: चीनी फैक्ट्री के बॉयलर में विस्फोट, 3 की मौत
कर्नाटक के बेलगावी में चीनी फैक्ट्री के बॉयलर में विस्फोट हुआ। घटना में 3 लोगों की मौत हुई। 6 गंभीर घायल हुए। हादसा मरकुंबी इलाके में मौजूद इनामदार शुगर फैक्ट्री में बुधवार दोपहर 2 बजे हुई थी। पुलिस के मुताबिक 2 लोगों की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हुई। तीसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। घायलों का केएलई अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *