बीकेटी में 100 ग्रामीणों को कंबल वितरित:गायत्री शक्तिपीठ परिसर में भावना प्रकोष्ठ ने किया आयोजन

बीकेटी में 100 ग्रामीणों को कंबल वितरित:गायत्री शक्तिपीठ परिसर में भावना प्रकोष्ठ ने किया आयोजन

ठंड के बढ़ते प्रकोप के बीच ग्रामीणों के लिए राहत की एक संवेदनशील पहल सामने आई। बीकेटी क्षेत्र स्थित गायत्री शक्तिपीठ, रामपुर-देवराई परिसर में भावना ग्रामांचल निर्धन जन सेवा प्रकोष्ठ की ओर से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में 100 ग्रामीण सुपात्र लाभार्थियों को कंबल वितरित किए गए। जरूरतमंदों के चेहरों पर राहत और संतोष साफ झलकता रहा। इस मौके पर बड़ी संख्या में परिसर में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। सेवा भाव से भरे कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थित तरीके से लाभार्थियों का पंजीकरण किया। इसके बाद एक-एक कर सभी को कंबल सौंपे गए। कड़ाके की ठंड में यह सहायता ग्रामीणों के लिए बड़ी संबल साबित हुई। महिलाओं,बुजुर्गों और बच्चों ने इस पहल की सराहना की। प्रसाद अमृताशन भोज कराया गया कंबल वितरण के बाद कार्यक्रम ने आत्मीयता का रूप लिया। परिसर व्यवस्था तंत्र की ओर से सभी लाभार्थियों और उपस्थित जनों को माता जी का प्रसाद अमृताशन भोज कराया गया।एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण करने से सामाजिक समरसता का संदेश भी दिया गया।आयोजन स्थल पर अनुशासन और श्रद्धा का वातावरण बना रहा। इस अवसर पर भावना के प्रमुख सचिव एस.के वर्मा ने कहा कि सेवा ही संगठन का मूल उद्देश्य है। जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।आई.के भारद्वाज और भारत भूषण गोयल ने भी सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने की बात कही। जगमोहन लाल जायसवाल ने ग्रामीण अंचल में ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर जोर दिया ये लोग शामिल हुए कार्यक्रम में दो दर्जन से अधिक पदाधिकारी उपस्थित रहे। परिसर व्यवस्था की ओर से पुनीत खरे, एस.आर सिंह,पवन मिश्र,अर्जुन सिंह,नरेंद्र सिंह सहित अन्य सहयोगियों ने व्यवस्थाएं संभालीं। सभी के सामूहिक प्रयास से आयोजन सफल रहा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *