गीली लकड़ी देने पर लगा 50 हजार जुर्माना:नगर आयुक्त को मिली थी गड़बड़ी, दुबारा शिकायत पर फर्म होगी ब्लैक लिस्टेड

गीली लकड़ी देने पर लगा 50 हजार जुर्माना:नगर आयुक्त को मिली थी गड़बड़ी, दुबारा शिकायत पर फर्म होगी ब्लैक लिस्टेड

कानपुर में शहरवासियों को भीषण ठंड से निजात दिलाने के लिए नगर निगम शहर में अलाव की व्यवस्था कर रहा है। लेकिन ठेकेदारों की लापरवाही और फर्जीवाड़े की वजह से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ठेकेदार शहर में गीली लकड़ी सप्लाई कर रहे हैं। जिसके कारण रात में अलाव ठीक से नहीं चल पाते हैं और लोगों को ठंड में परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगर आयुक्त ने अलाव के लिए गीली लकड़ी सप्लाई करने वाली फर्म मौर्य इंटरप्राइजेस के खिलाफ 50 हजार रुपए जुर्माने की कार्रवाई की है। जो उनके भुगतान से काट ली जाएगी। नगर आयुक्त को मिली थी गीली लकड़ी शहर में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने देर रात शहर का निरीक्षण किया। चावला मार्केट और इसके आसपास के क्षेत्र में जब उन्होंने अलाव की व्यवस्था देखी तो पाया कि अलाव के लिए भेजी गई लकड़ियां गीली थी। लकड़ी गीली होने के कारण अलाव जल नहीं पा रहे थे, जिसके बाद नगर आयुक्त ने तत्काल जोनल अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। वहीं अन्य अधिकारियों को भी फटकार लगाई थी और लगातार निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद फर्म पर जुर्माना लगाया गया है। दुबारा लापरवाही मिली तो टेंडर होगा निरस्त नगर आयुक्त के निर्देश के बाद फर्म पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है और फर्म को नोटिस जारी करते हुए दुबारा ऐसा न करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं अधिकारी समय-समय पर निरीक्षण करके व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। दुबारा अगर गीली लकड़ी मिलने की शिकायत मिली तो संबंधित फर्म का टेंडर निरस्त किया जाएगा और फर्म को भी ब्लैक लिस्टेड कर दिया जाएगा। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने बताया कि सभी जोनल अधिकारियों को अपने क्षेत्र में निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। गड़बड़ी करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *