‘जहरीली शराब से ससुर की मौत’:महिला ने थाने में की शिकायत, कहा- पति के आंखों की रोशनी गई

‘जहरीली शराब से ससुर की मौत’:महिला ने थाने में की शिकायत, कहा- पति के आंखों की रोशनी गई

समस्तीपुर में एक बहू ने थाने में आकर शिकायत की है। इसने कहा है कि नए साल के जश्न पर एक साथ उसके पति-ससुर ने विदेशी शराब का सेवन किया। शराब जहरीली निकली। इलाज के दौरान पटना में पिता की मौत हो गई, जबकि पति की दोनों आंख की रोशनी चली गई है। मामला मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बकरी बुजुर्ग वार्ड-12 मोहल्ला का है। परिवार वालों ने मृतक के शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया है। बुधवार को मामले की जानकारी मृतक की बहू ने थाने को दी। अब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। मृतक की पहचान गांव के बालेश्वर शाह के रूप में की गई है। जबकि उसके बेटे बबलू कुमार का उपचार चल रहा है। जिसके दोनों आंखों की रोशनी चली गई है। एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक की बहू ने जब थाने में इस मामले की जानकारी दी है, तो एएसपी संजय पांडे के नेतृत्व में पुलिस की टीम को मौके पर भेजा गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। वह खुद भी मौके के लिए निकल चुके हैं। एक साथ मिल कर पी थी शराब बकरी बुजुर्ग गांव निवासी बबलू साह ने अपने ही पाटीदार अरविंद कुमार शाह से 1 जनवरी की शाम विदेशी शराब की चार पैक खरीदी थी, जिसका भुगतान उसने पे फोन के माध्यम से ऑनलाइन किया था। ‌ बाप बेटे ने शराब का सेवन एक साथ मिलकर किया था। शराब का सेवन करने के बाद 1 जनवरी की रात बाप-बेटे को पेट में दर्द की शिकायत हुई। उसे लगा कि मामूली गैस की समस्या है। निजी अस्पताल में दवा खाकर घर चले गए। 2 जनवरी को दोनों की स्थिति और खराब हुई, तो शहर के एक निजी अस्पताल में दोनों को परिवार के लोगों ने भर्ती कराया। जहां बालेश्वर शाह की गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया। पटना में उपचार के दौरान 3 जनवरी को उसकी मौत हो गई। जबकि बेटे का उपचार वही चल रहा ।है यहां तक की परिवार के लोगों ने मृतक के शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया है। मामले की जांच में पहुंचे एएसपी संजय पांडे ने बताया कि बुधवार शाम मृतक की बहू राधा देवी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराया कि उनके पड़ोसी अरविंद से उनके पति ने शराब की खरीदारी की थी और नए साल के मौके पर इसका सेवन किया था। दोनों की स्थिति बिगड़ गई। डॉक्टर ने बताया कि जहरीली शराब के सेवन से दोनों की हालत खराब हुई है। उनके पति के दोनों आंख की रोशनी भी चली गई है। एसपी ने बताया कि पीड़ित से पूछताछ की गई है, जिन्होंने बताया है कि पड़ोसी अरविंद से शराब खरीदी थी। ऑनलाइन माध्यम से उसे पैसे का भुगतान भी किया था। सप्लायर अरविंद की तलाश की जा रही है, प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इलाके में प्रचार प्रसार भी कराया जा रहा है। लेकिन अब तक जहरीली शराब से किसी के बीमार होने की सूचना नहीं मिली है। समस्तीपुर में एक बहू ने थाने में आकर शिकायत की है। इसने कहा है कि नए साल के जश्न पर एक साथ उसके पति-ससुर ने विदेशी शराब का सेवन किया। शराब जहरीली निकली। इलाज के दौरान पटना में पिता की मौत हो गई, जबकि पति की दोनों आंख की रोशनी चली गई है। मामला मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बकरी बुजुर्ग वार्ड-12 मोहल्ला का है। परिवार वालों ने मृतक के शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया है। बुधवार को मामले की जानकारी मृतक की बहू ने थाने को दी। अब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। मृतक की पहचान गांव के बालेश्वर शाह के रूप में की गई है। जबकि उसके बेटे बबलू कुमार का उपचार चल रहा है। जिसके दोनों आंखों की रोशनी चली गई है। एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक की बहू ने जब थाने में इस मामले की जानकारी दी है, तो एएसपी संजय पांडे के नेतृत्व में पुलिस की टीम को मौके पर भेजा गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। वह खुद भी मौके के लिए निकल चुके हैं। एक साथ मिल कर पी थी शराब बकरी बुजुर्ग गांव निवासी बबलू साह ने अपने ही पाटीदार अरविंद कुमार शाह से 1 जनवरी की शाम विदेशी शराब की चार पैक खरीदी थी, जिसका भुगतान उसने पे फोन के माध्यम से ऑनलाइन किया था। ‌ बाप बेटे ने शराब का सेवन एक साथ मिलकर किया था। शराब का सेवन करने के बाद 1 जनवरी की रात बाप-बेटे को पेट में दर्द की शिकायत हुई। उसे लगा कि मामूली गैस की समस्या है। निजी अस्पताल में दवा खाकर घर चले गए। 2 जनवरी को दोनों की स्थिति और खराब हुई, तो शहर के एक निजी अस्पताल में दोनों को परिवार के लोगों ने भर्ती कराया। जहां बालेश्वर शाह की गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया। पटना में उपचार के दौरान 3 जनवरी को उसकी मौत हो गई। जबकि बेटे का उपचार वही चल रहा ।है यहां तक की परिवार के लोगों ने मृतक के शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया है। मामले की जांच में पहुंचे एएसपी संजय पांडे ने बताया कि बुधवार शाम मृतक की बहू राधा देवी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराया कि उनके पड़ोसी अरविंद से उनके पति ने शराब की खरीदारी की थी और नए साल के मौके पर इसका सेवन किया था। दोनों की स्थिति बिगड़ गई। डॉक्टर ने बताया कि जहरीली शराब के सेवन से दोनों की हालत खराब हुई है। उनके पति के दोनों आंख की रोशनी भी चली गई है। एसपी ने बताया कि पीड़ित से पूछताछ की गई है, जिन्होंने बताया है कि पड़ोसी अरविंद से शराब खरीदी थी। ऑनलाइन माध्यम से उसे पैसे का भुगतान भी किया था। सप्लायर अरविंद की तलाश की जा रही है, प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इलाके में प्रचार प्रसार भी कराया जा रहा है। लेकिन अब तक जहरीली शराब से किसी के बीमार होने की सूचना नहीं मिली है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *