अभेद्य हुई अयोध्या के भव्य राममंदिर की सुरक्षा व्यवस्था:12 करोड़ की लागत से आधुनिक प्रशासनिक भवन और कंट्रोल रूम का निर्माण पूरा

अयोध्या के भव्य श्रीराम मंदिर की सुरक्षा को अभेद्य करने के लिए प्रदेश की सीएम योगी सरकार ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ठीक बाहर पुलिस विभाग की 12 हजार वर्ग फीट भूमि पर एक आधुनिक प्रशासनिक भवन और कंट्रोल रूम का निर्माण पूरा हो चुका है। सूत्रों के अनुसर यह भवन राम मंदिर की सुरक्षा संबंधी आधुनिक चुनौतियों को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है।सुरक्षा संगठनों के अधिकारी इस भवन का निर्माण पूरा होने का इंतजार बेसब्री से कर रहे थे। यह भवन 1128.75 लाख रुपये की लागत से तैयार किया गया है। इस प्रोजेक्ट को गृह विभाग द्वारा संचालित किया गया है।
निर्माण कार्य दिसंबर 2023 में निर्माण संस्था सीएंडडीएस के माध्यम से शुरू हुआ था। आपातकालीन सेवाओं की रीयल-टाइम मॉनिटरिंग की जा सकेगी जी प्लस वन मंजिला इस भवन में बेसमेंट में मुख्य कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। यह कंट्रोल रूम अत्याधुनिक तकनीक से लैस होगा, जहां से सीसीटीवी फुटेज, भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और आपातकालीन सेवाओं का real time मॉनिटरिंग की जा सकेगी।
आपात स्थिति में आत्मनिर्भर है यह भवन
भवन में वेद मंदिर के निकट बने भवन में आंतरिक स्थल विकास कार्य के अंतर्गत कई आधुनिक सुविधाएं शामिल की गई हैं। इनमें सीसी रोड (सीमेंट कंक्रीट रोड), रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, वाह्य जलमल निकासी व्यवस्था, वातानुकूलित (एयर-कंडीशन्ड) तंत्र, सबमर्सिबल पम्प के साथ बोरिंग, हाई-स्पीड लिफ्ट, पूर्ण विद्युतीकरण, मजबूत बाउंड्रीवाल, एमएस गेट और 160 केवीए का डीजल जनरेटर सेट प्रमुख है। ये सभी सुविधाएं भवन को पर्यावरण-अनुकूल, ऊर्जा-कुशल और आपात स्थिति में आत्मनिर्भर बनाती हैं। हर गतिविधियों पर रखी जाएगी पैनी नजर
कार्यदायी संस्था CNDS के परियोजना प्रबंधक देवव्रत पवार ने बताया कि 98 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। बाउंड्रीवाल का कार्य प्रगति पर है। यह भवन जल्द ही लोकार्पण के लिए तैयार है। लोकार्पण के बाद इसे पूरी तरह से चालू कर दिया जाएगा। यह नया भवन विशेष रूप से पुलिस विभाग द्वारा संचालित होगा और राम जन्मभूमि परिसर के आसपास की हर गतिविधि पर पैनी नजर रख सकेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *