‘धर्म के ठेकेदार फैला रहे अफवाह’-प्रमोद चंद्रवंशी:आभूषण दुकानों के सवाल पर बोले- इसमें कोई राजनीतिक या धार्मिक पहलू नहीं

‘धर्म के ठेकेदार फैला रहे अफवाह’-प्रमोद चंद्रवंशी:आभूषण दुकानों के सवाल पर बोले- इसमें कोई राजनीतिक या धार्मिक पहलू नहीं

बिहार सरकार के वन, पर्यावरण एवं सहकारिता मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी जहानाबाद पहुंचे। उन्होंने सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आभूषण दुकानों में पर्दानशीं महिलाओं और हेलमेट पहनकर आने वाले लोगों की एंट्री पर लगाए गए प्रतिबंध को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब दिया। आम नागरिकों और व्यापारियों की सुरक्षा होगी मजबूत मंत्री चंद्रवंशी ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय पूरी तरह सुरक्षा के दृष्टिकोण से लिया गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इसका किसी भी धर्म या संप्रदाय से कोई संबंध नहीं है। मंत्री के अनुसार, इस फैसले से आम नागरिकों और व्यापारियों की सुरक्षा और मजबूत होगी। उन्होंने कुछ लोगों द्वारा इस मुद्दे पर “बेवजह हाय-तौबा मचाने” की आलोचना की। मंत्री ने कहा कि कुछ “धर्म के ठेकेदार” इस तरह की अफवाहें फैला रहे हैं। उन्होंने सानिया मिर्जा का उदाहरण दिया, जब टेनिस खेलने के दौरान उनके पहनावे पर भी कुछ लोगों ने आपत्ति जताई थी। चंद्रवंशी ने तर्क दिया कि सामाजिक जीवन में पर्दा रखकर काम नहीं किया जा सकता, जैसे कोई शिक्षिका बुर्का पहनकर बच्चों को कैसे पढ़ाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ ये लोग महिलाओं के विकास की बात करते हैं, वहीं दूसरी तरफ ऐसे प्रतिबंधों का विरोध कर उनके विकास को रोकना चाहते हैं। ‘जी राम योजना’ से मजदूरों को समय से होगा भुगतान प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने मनरेगा योजना के नाम बदलकर ‘जी राम योजना’ किए जाने पर भी बात की। उन्होंने बताया कि इस योजना में कई नियम बदले गए हैं। मंत्री ने कहा कि पहले नरेगा में काफी भ्रष्टाचार की शिकायतें आती थीं। इसी भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए इसका नाम और कार्यप्रणाली बदली गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग इन बदलावों का विरोध कर रहे हैं, वे पहले मजदूरों के पैसे हड़प जाते थे। अब किसी को भी मजदूरों का पैसा खाने नहीं मिलेगा, इसीलिए उनके द्वारा हंगामा किया जा रहा है। बिहार सरकार के वन, पर्यावरण एवं सहकारिता मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी जहानाबाद पहुंचे। उन्होंने सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आभूषण दुकानों में पर्दानशीं महिलाओं और हेलमेट पहनकर आने वाले लोगों की एंट्री पर लगाए गए प्रतिबंध को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब दिया। आम नागरिकों और व्यापारियों की सुरक्षा होगी मजबूत मंत्री चंद्रवंशी ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय पूरी तरह सुरक्षा के दृष्टिकोण से लिया गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इसका किसी भी धर्म या संप्रदाय से कोई संबंध नहीं है। मंत्री के अनुसार, इस फैसले से आम नागरिकों और व्यापारियों की सुरक्षा और मजबूत होगी। उन्होंने कुछ लोगों द्वारा इस मुद्दे पर “बेवजह हाय-तौबा मचाने” की आलोचना की। मंत्री ने कहा कि कुछ “धर्म के ठेकेदार” इस तरह की अफवाहें फैला रहे हैं। उन्होंने सानिया मिर्जा का उदाहरण दिया, जब टेनिस खेलने के दौरान उनके पहनावे पर भी कुछ लोगों ने आपत्ति जताई थी। चंद्रवंशी ने तर्क दिया कि सामाजिक जीवन में पर्दा रखकर काम नहीं किया जा सकता, जैसे कोई शिक्षिका बुर्का पहनकर बच्चों को कैसे पढ़ाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ ये लोग महिलाओं के विकास की बात करते हैं, वहीं दूसरी तरफ ऐसे प्रतिबंधों का विरोध कर उनके विकास को रोकना चाहते हैं। ‘जी राम योजना’ से मजदूरों को समय से होगा भुगतान प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने मनरेगा योजना के नाम बदलकर ‘जी राम योजना’ किए जाने पर भी बात की। उन्होंने बताया कि इस योजना में कई नियम बदले गए हैं। मंत्री ने कहा कि पहले नरेगा में काफी भ्रष्टाचार की शिकायतें आती थीं। इसी भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए इसका नाम और कार्यप्रणाली बदली गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग इन बदलावों का विरोध कर रहे हैं, वे पहले मजदूरों के पैसे हड़प जाते थे। अब किसी को भी मजदूरों का पैसा खाने नहीं मिलेगा, इसीलिए उनके द्वारा हंगामा किया जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *