सपा नेता गोप का दावा- 2027 में बनेगी हमारी सरकार:पूर्वी पीरबटावन में सम्मान समारोह, युवाओं व जायरीनों का स्वागत

सपा नेता गोप का दावा- 2027 में बनेगी हमारी सरकार:पूर्वी पीरबटावन में सम्मान समारोह, युवाओं व जायरीनों का स्वागत

बाराबंकी के पूर्वी पीरबटावन वार्ड में वरिष्ठ सभासद भाई ताज बाबा राईन की अगुवाई में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने शिरकत की। समारोह का उद्देश्य पार्टी गतिविधियों और एसआईआर जागरूकता अभियान को गति देने वाले युवाओं को सम्मानित करना था। इस अवसर पर अरविंद कुमार सिंह गोप ने दावा किया कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और उत्तर प्रदेश का राजनीतिक परिदृश्य बदलेगा। उन्होंने कहा कि 2027 में कई चुनौतियां होंगी, लेकिन बाराबंकी से छह सीटें जीतकर समाजवादी पार्टी सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। गोप ने समाजवादी विचारधारा में आपसी सम्मान को सर्वोपरि बताया और कहा कि पार्टी अपने लक्ष्य को लेकर पूरी मजबूती से आगे बढ़ रही है। उन्होंने युवाओं की भागीदारी को पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बताया। कार्यक्रम के दौरान, हज़रत ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती रहमत उल्लाह अलैह के उर्स से लौटे जायरीनों का भी अरविंद कुमार सिंह गोप द्वारा स्वागत किया गया। उन्हें माला पहनाई गई और अंगवस्त्र भेंट किए गए। बाराबंकी के महागठबंधन के सांसद तनुज पुनिया ने अरविंद कुमार सिंह गोप को शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु होने की कामना की। समारोह में सदर विधायक सुरेश यादव, नगर पालिका परिषद के चेयरमैन प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह वर्मा, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह वर्मा, सपा नेता तारिक किदवई, प्रीतम सिंह वर्मा, तारिक जिलानी, नसीम कीर्ति, हशमत अली गुड्डू, हाजी जाहिद, ओवेश सलमानी, उसामा अंसारी, हुमायूं नईम खान, मो. आसिफ, हफीज सलमानी, रईस अंसारी, मो. सलमान सल्लू, मो. शरीफ मुन्ना सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं और कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया, जिससे समारोह में उत्साह का माहौल बना रहा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *