गांजा तस्करी मामले 4 दोषियों को 12 साल की सजा:मधेपुरा में 3 साल पूर्व एंबुलेंस से बरामद हुआ था 194 किलो गांजा, 2 महिला भी दोषी

गांजा तस्करी मामले 4 दोषियों को 12 साल की सजा:मधेपुरा में 3 साल पूर्व एंबुलेंस से बरामद हुआ था 194 किलो गांजा, 2 महिला भी दोषी

मधेपुरा में तीन साल पूर्व एंबुलेंस से 194 किलोग्राम गांजा बरामदगी के मामले में अदालत ने बुधवार को फैसला सुनाया। एडीजे थर्ड विकास मिश्रा की अदालत ने इस मामले में चार आरोपियों को दोषी ठहराते हुए 12-12 साल के सश्रम कारावास तथा प्रत्येक पर एक-एक लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड की राशि जमा नहीं करने की स्थिति में दोषियों को छह माह का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना होगा। दंडित आरोपियों में पुरैनी थाना क्षेत्र के भटौनी गांव निवासी सुनील मंडल, उरनी देवी, सुकनी देवी तथा पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी का एंबुलेंस चालक राकेश सिंह शामिल हैं। मामला 13 फरवरी 2023 का, छापेमारी कर माल बरामद लोक अभियोजक विवेक कुमार सिंह ने बताया कि यह मामला 13 फरवरी 2023 का है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुरैनी थाना क्षेत्र के भटौनी गांव स्थित एक बांसबाड़ी में छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान एक एंबुलेंस से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि लंबे समय से पुरैनी वंशगोपाल पंचायत के पूर्वी भटौनी गांव में गांजा का बड़ा स्टॉक रखकर छोटे-छोटे कारोबारियों को इसकी सप्लाई की जा रही है। इसी क्रम में 13 फरवरी को सूचना मिली कि वार्ड चार निवासी सुनील मंडल अपनी पत्नी और अन्य लोगों के साथ बांसबाड़ी में एंबुलेंस से गांजा उतार रहा है। एंबुलेंस की तलाशी लेने पर कई बोरों और गांजा मिला सूचना मिलते ही पुरैनी थाने के एसआई कपिलदेव यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस वाहन देखकर वहां मौजूद कई महिला-पुरुष भागने लगे, लेकिन कमांडो टीम की तत्परता से एक पुरुष और दो महिलाओं को मौके से पकड़ लिया गया। एंबुलेंस की तलाशी लेने पर कई बोरों और एक लकड़ी के बक्से में पैक किया गया गांजा मिला। तत्कालीन अंचलाधिकारी की मौजूदगी में थाना परिसर में जब्त गांजा की नाप-तौल कराई गई, जिसमें कुल वजन 194 किलोग्राम पाया गया। अदालत ने साक्ष्यों के आधार पर चारों आरोपियों को दोषी मानते हुए सजा सुनाई है। मधेपुरा में तीन साल पूर्व एंबुलेंस से 194 किलोग्राम गांजा बरामदगी के मामले में अदालत ने बुधवार को फैसला सुनाया। एडीजे थर्ड विकास मिश्रा की अदालत ने इस मामले में चार आरोपियों को दोषी ठहराते हुए 12-12 साल के सश्रम कारावास तथा प्रत्येक पर एक-एक लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड की राशि जमा नहीं करने की स्थिति में दोषियों को छह माह का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना होगा। दंडित आरोपियों में पुरैनी थाना क्षेत्र के भटौनी गांव निवासी सुनील मंडल, उरनी देवी, सुकनी देवी तथा पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी का एंबुलेंस चालक राकेश सिंह शामिल हैं। मामला 13 फरवरी 2023 का, छापेमारी कर माल बरामद लोक अभियोजक विवेक कुमार सिंह ने बताया कि यह मामला 13 फरवरी 2023 का है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुरैनी थाना क्षेत्र के भटौनी गांव स्थित एक बांसबाड़ी में छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान एक एंबुलेंस से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि लंबे समय से पुरैनी वंशगोपाल पंचायत के पूर्वी भटौनी गांव में गांजा का बड़ा स्टॉक रखकर छोटे-छोटे कारोबारियों को इसकी सप्लाई की जा रही है। इसी क्रम में 13 फरवरी को सूचना मिली कि वार्ड चार निवासी सुनील मंडल अपनी पत्नी और अन्य लोगों के साथ बांसबाड़ी में एंबुलेंस से गांजा उतार रहा है। एंबुलेंस की तलाशी लेने पर कई बोरों और गांजा मिला सूचना मिलते ही पुरैनी थाने के एसआई कपिलदेव यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस वाहन देखकर वहां मौजूद कई महिला-पुरुष भागने लगे, लेकिन कमांडो टीम की तत्परता से एक पुरुष और दो महिलाओं को मौके से पकड़ लिया गया। एंबुलेंस की तलाशी लेने पर कई बोरों और एक लकड़ी के बक्से में पैक किया गया गांजा मिला। तत्कालीन अंचलाधिकारी की मौजूदगी में थाना परिसर में जब्त गांजा की नाप-तौल कराई गई, जिसमें कुल वजन 194 किलोग्राम पाया गया। अदालत ने साक्ष्यों के आधार पर चारों आरोपियों को दोषी मानते हुए सजा सुनाई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *