मुजफ्फरपुर में 16 लाख के गहनों की ठगी:फर्जी अधिकारी बन कारीगर को लगाया चूना, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

मुजफ्फरपुर में 16 लाख के गहनों की ठगी:फर्जी अधिकारी बन कारीगर को लगाया चूना, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

मुजफ्फरपुर शहर में ठगी का मामला सामने आया है। दिनदहाड़े काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के आमगोला रोड पर बाइक सवार दो शातिर बदमाशों ने खुद को अधिकारी बताकर एक बुजुर्ग ज्वेलरी कारीगर से करीब 16 लाख रुपए की ज्वेलरी की ठगी कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित की पहचान 64 साल के परमानंद प्रसाद के रूप में हुई है, जो मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग मोहल्ले के निवासी हैं। वह पेशे से ज्वेलरी कारीगर हैं और सालों से इस काम से जुड़े हुए हैं। पीड़ित ने बताया कि वह मकर संक्रांति को लेकर तिलकुट और लाई खरीदने के लिए अपनी स्कूटी से अघोरिया बाजार जा रहे थे। बाइक सवार युवकों ने खुद को बताया अधिकारी परमानंद प्रसाद के अनुसार, आमगोला रोड पर बाइक सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और खुद को अधिकारी बताया। उन्होंने कहा कि आगे किसी व्यक्ति के यहां बड़ी घटना हो चुकी है और गहने पहनकर घूमना सुरक्षित नहीं है। बदमाशों ने सुरक्षा का डर दिखाते हुए बुजुर्ग से कहा कि वे अपने गहने उतारकर सुरक्षित करवा लें। बदमाशों की बातों में आकर परमानंद प्रसाद ने अपनी कीमती अंगूठियां और अन्य आभूषण उन्हें सौंप दिए। इसके बाद दोनों युवकों ने कहा कि गहनों को स्कूटी की डिग्गी में रख देते हैं, ताकि वह सुरक्षित रहें। इसी दौरान बदमाशों ने चालाकी से गहनों की जगह एक पैकेट में पत्थर, ईंट के टुकड़े और नट-बोल्ट रख दिए। घर पहुंचते ही हुआ ठगी का एहसास कुछ ही देर बाद परमानंद प्रसाद अपने घर पहुंचे। जब उन्होंने स्कूटी की डिग्गी खोलकर पैकेट को देखा तो उनके होश उड़ गए। पैकेट के अंदर गहनों की जगह पत्थर, ईंट के टुकड़े और नट-बोल्ट थे। इसके बाद उन्हें समझ में आया कि उनके साथ बड़ी ठगी हो गई है। घबराए हुए पीड़ित तुरंत काजी मोहम्मदपुर थाना पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। पीड़ित के अनुसार, ठगे गए आभूषणों की कीमत करीब 15 से 16 लाख रुपए है। पुलिस जांच में जुटी, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे घटना की सूचना मिलते ही काजी मोहम्मदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के दुकानों और प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बाइक सवार बदमाशों की पहचान की जा सके। काजी मोहम्मदपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। एसएसपी ने दिए जांच और कार्रवाई के निर्देश इस मामले को लेकर एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि घटना संज्ञान में आई है। संबंधित थानाध्यक्ष को पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही ठगी करने वाले बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दिनदहाड़े हुई इस बड़ी ठगी की घटना के बाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्ती पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जरूरी है, ताकि आम लोगों को ठगों से सुरक्षित रखा जा सके। मुजफ्फरपुर शहर में ठगी का मामला सामने आया है। दिनदहाड़े काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के आमगोला रोड पर बाइक सवार दो शातिर बदमाशों ने खुद को अधिकारी बताकर एक बुजुर्ग ज्वेलरी कारीगर से करीब 16 लाख रुपए की ज्वेलरी की ठगी कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित की पहचान 64 साल के परमानंद प्रसाद के रूप में हुई है, जो मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग मोहल्ले के निवासी हैं। वह पेशे से ज्वेलरी कारीगर हैं और सालों से इस काम से जुड़े हुए हैं। पीड़ित ने बताया कि वह मकर संक्रांति को लेकर तिलकुट और लाई खरीदने के लिए अपनी स्कूटी से अघोरिया बाजार जा रहे थे। बाइक सवार युवकों ने खुद को बताया अधिकारी परमानंद प्रसाद के अनुसार, आमगोला रोड पर बाइक सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और खुद को अधिकारी बताया। उन्होंने कहा कि आगे किसी व्यक्ति के यहां बड़ी घटना हो चुकी है और गहने पहनकर घूमना सुरक्षित नहीं है। बदमाशों ने सुरक्षा का डर दिखाते हुए बुजुर्ग से कहा कि वे अपने गहने उतारकर सुरक्षित करवा लें। बदमाशों की बातों में आकर परमानंद प्रसाद ने अपनी कीमती अंगूठियां और अन्य आभूषण उन्हें सौंप दिए। इसके बाद दोनों युवकों ने कहा कि गहनों को स्कूटी की डिग्गी में रख देते हैं, ताकि वह सुरक्षित रहें। इसी दौरान बदमाशों ने चालाकी से गहनों की जगह एक पैकेट में पत्थर, ईंट के टुकड़े और नट-बोल्ट रख दिए। घर पहुंचते ही हुआ ठगी का एहसास कुछ ही देर बाद परमानंद प्रसाद अपने घर पहुंचे। जब उन्होंने स्कूटी की डिग्गी खोलकर पैकेट को देखा तो उनके होश उड़ गए। पैकेट के अंदर गहनों की जगह पत्थर, ईंट के टुकड़े और नट-बोल्ट थे। इसके बाद उन्हें समझ में आया कि उनके साथ बड़ी ठगी हो गई है। घबराए हुए पीड़ित तुरंत काजी मोहम्मदपुर थाना पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। पीड़ित के अनुसार, ठगे गए आभूषणों की कीमत करीब 15 से 16 लाख रुपए है। पुलिस जांच में जुटी, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे घटना की सूचना मिलते ही काजी मोहम्मदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के दुकानों और प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बाइक सवार बदमाशों की पहचान की जा सके। काजी मोहम्मदपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। एसएसपी ने दिए जांच और कार्रवाई के निर्देश इस मामले को लेकर एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि घटना संज्ञान में आई है। संबंधित थानाध्यक्ष को पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही ठगी करने वाले बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दिनदहाड़े हुई इस बड़ी ठगी की घटना के बाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्ती पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जरूरी है, ताकि आम लोगों को ठगों से सुरक्षित रखा जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *