जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के नौगढ़ गांव में बुधवार रात करीब 8 बजे एक खलिहान में भीषण आग लग गई। इस घटना में किसान प्रमोद शर्मा का भारी नुकसान हुआ है। आग की चपेट में आकर किसान प्रमोद शर्मा का लगभग 5 बीघा खेत का धान और 1 बीघा नेवारी पूरी तरह जलकर राख हो गया। पीड़ित किसान ने बताया कि कटाई के बाद धान और नेवारी को खलिहान में सुरक्षित रखा गया था। ग्रामीणों के अनुसार, आग लगने की जानकारी मिलने पर उन्होंने फोन के माध्यम से किसान को सूचना दी। जब किसान मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि खलिहान में रखा पूरा धान और नेवारी आग की लपटों में घिरा हुआ है। घटना के बाद ग्रामीणों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इकट्ठा किया और आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, आग इतनी तेजी से फैल चुकी थी कि उस पर काबू पाना संभव नहीं हो सका। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, जिसके बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है। पीड़ित किसान प्रमोद शर्मा ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है। जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के नौगढ़ गांव में बुधवार रात करीब 8 बजे एक खलिहान में भीषण आग लग गई। इस घटना में किसान प्रमोद शर्मा का भारी नुकसान हुआ है। आग की चपेट में आकर किसान प्रमोद शर्मा का लगभग 5 बीघा खेत का धान और 1 बीघा नेवारी पूरी तरह जलकर राख हो गया। पीड़ित किसान ने बताया कि कटाई के बाद धान और नेवारी को खलिहान में सुरक्षित रखा गया था। ग्रामीणों के अनुसार, आग लगने की जानकारी मिलने पर उन्होंने फोन के माध्यम से किसान को सूचना दी। जब किसान मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि खलिहान में रखा पूरा धान और नेवारी आग की लपटों में घिरा हुआ है। घटना के बाद ग्रामीणों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इकट्ठा किया और आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, आग इतनी तेजी से फैल चुकी थी कि उस पर काबू पाना संभव नहीं हो सका। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, जिसके बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है। पीड़ित किसान प्रमोद शर्मा ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।


