SIR में जीत के अंतर से ज्यादा कट गए वोट:भाजपा बोली वोट जुड़वाएंगे, विपक्ष बोला बीएलओ पर दवाब बनाकर कटवाए गए वोट

SIR में जीत के अंतर से ज्यादा कट गए वोट:भाजपा बोली वोट जुड़वाएंगे, विपक्ष बोला बीएलओ पर दवाब बनाकर कटवाए गए वोट

जिले में एसआईआर का ड्राफ्ट रोल जारी होने के बाद जिले में सत्ता में काबिज भाजपा और विपक्षी दलों के नेताओं पर चिंता की लकीरें साफ देखी जा रही है। हर विधानसभा में वोट के अंतर से ज्यादा वोटों को कम होना सत्ता व विपक्ष दोनों को रास नहीं आ रहा है। भाजपा के नेता जहां फाइनल मतदाता सूची में कम हुए वोटों की संख्या को कम करने की बात करते नजर आए। वहीं, विपक्ष ने एसआईआर में विपक्ष के वोट काटने व मतदाता सूची में दोष होने की बात कही है। सबसे ज्यादा वोट कल्याणपुर विधानसभा में कटे हैं जहां पर भाजपा से नीलिमा कटियार विधायक हैं। इस विधानसभा में तीन लाख 67 हजार 699 वोट हैं, जिसमें अब 241741 वोट बचे हैं। इसके अलावा 125958 वोट कम हुए हैं। कम हुए वोट कुल प्रतिशत का 34.26 प्रतिशत है। बताते चलें कि 2022 के चुनाव में इस सीट पर भाजपा 21394 वोटों से जीती थी। भाजपा जिलाध्यक्ष बोले वोटों का अंतर घटेगा भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि अभी एसआईआर का दूसरा चरण बाकी है। एक महीने में हमारे संगठन के कार्यकर्ता ग्राउंड जीरो पर काम करके जिले में कम हुए नौ लाख वोटों के आंकड़े को बहुत नीचे ले जाएंगे। फाइनल मतदाता सूची में अंतर सामने आएगा। बीएलओ पर दवाब बनाकर वोट काटे गए कांग्रेस नगर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यकर्ताओं ने बीएलओ पर दवाब बनाकर विपक्ष के वोट काटे गए हैं। हमारे बीएलए वह वोट जो गलत काटे गए हैं, उनको जुड़वाएंगे। जो वोट कटे हैं, वह चुनाव में बड़ा असर डाल सकते हैं। विपक्ष के वोट बैंक को चिन्हित करके कम किया गया, इसको हम 27 जनवरी तक आपत्ति दर्ज कराकर जुड़वाएंगे। मिसप्रिंट करके जनता को भ्रमित किया जा रहा सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष निर्भय सिंह यादव ने कहा कि न किसी का नुकसान न किसी का फायदा। ड्राफ्ट रोल में मिस प्रिंट बहुत है। इससे जनता भ्रमित हो रही है। गांव की जनता को भ्रमित किया जा रहा है। इसको ठीक ढंग से किया जाना चाहिए। लोकतंत्र खतरे में पड़े ऐसा न करें। चुनाव का कोई महत्व न रहे तानाशाही वाली बात हो। यह नहीं होना चाहिए। नौ लाख के कम हुए हैं नाम बताते चलें कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) में 2003 की वोटर लिस्ट के हिसाब से 35 लाख 38 हजार 261 के करीब मतदाताओं पर एसआईआर कराया गया है। इसमें कानपुर में 9 लाख दो हजार 148 वोट कम हुए हैं। यह वह वोट हैं जो कि मृत, शिफ्टेड या अनुपस्थित हैं। इसके अलावा जिले में दो लाख सात हजार 661 वोटर नो मैपिंग की कैटेगरी में भी हैं। जो कि कुल प्रतिशत का 5.87 प्रतिशत है। कानपुर की स्थिति विधानसभा वार विधानसभा कटे वोट 2022 में जीत का अंतर बिल्हौर 84023 42305 बिठूर 47771 20995 कल्याणपुर 125958 21394 गोविंद नगर 98212 80681 सीसामऊ 64488 8629 (2024 उपचुनाव) आर्यनगर 95068 76241 किदवई नगर 85056 37493 कैंट 124597 2010 महाराजपुर 129563 82261 घाटमपुर 47412 14474

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *