जशपुर पुलिस ने 20 गौवंश मुक्त कराए:ऑपरेशन शंखनाद के तहत तस्कर गिरफ्तार, पिकअप भी जब्त

जशपुर पुलिस ने 20 गौवंश मुक्त कराए:ऑपरेशन शंखनाद के तहत तस्कर गिरफ्तार, पिकअप भी जब्त

जशपुर पुलिस ने “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत गौ-तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है। बीते दो दिनों में अलग-अलग मामलों में 20 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया गया। साथ ही एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। एक पिकअप भी जब्त किया गया। पहला मामला थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। 6 जनवरी को शाम करीब 4 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति डूमरटोली जंगल के रास्ते 10 गौवंशों को बेरहमी से पीटते हुए झारखंड ले जा रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने जंगल में घेराबंदी की और 10 गौवंशों को बरामद किया। पुलिस को देखकर संदिग्ध जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया था। उसकी पहचान अजीत राम (38), निवासी ग्राम डूमरटोली, थाना सिटी कोतवाली जशपुर के रूप में हुई। बाद में पुलिस ने उसके घर दबिश देकर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया गौवंशों के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को धारा 4, 6 और 10 के तहत गिरफ्तार कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। नाकाबंदी के दौरान पिकअप छोड़कर फरार हुए तस्कर दूसरी कार्रवाई थाना लोदाम क्षेत्रांतर्गत की गई। यहां रात्रि में पिकअप से गौ-तस्करी की सूचना मिली थी। इस पर जिले के कई थानों की संयुक्त टीम ने हाईवे पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान पिकअप (JH-02-BS-4348) को रोकने का प्रयास किया गया, तो तस्कर ग्राम पतराटोली के पास वाहन छोड़कर फरार हो गए। 10 गौवंश बरामद, वाहन जब्त पुलिस ने पिकअप से रस्सियों से बांधकर ठूस-ठूस कर लदे 10 गौवंशों को बरामद किया। पशु चिकित्सक से उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। पिकअप को जब्त कर लिया गया है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। दोनों मामलों में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। अब तक 239 गौ-तस्करों की हो चुकी है गिरफ्तारी पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन शंखनाद के तहत अब तक 144 मामलों में 239 गौ-तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस दौरान 1400 से अधिक गौवंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया गया है। गौ-तस्करी में प्रयुक्त कुल 70 वाहनों को जब्त किया गया है, जिनमें से 24 वाहनों को राजसात किया जा चुका है। जशपुर व लोदाम में अलग-अलग कार्रवाई एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि सिटी कोतवाली जशपुर और थाना लोदाम क्षेत्रांतर्गत अलग-अलग मामलों में कुल 20 गौवंशों को तस्करों से मुक्त कराया गया है। कोतवाली जशपुर के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, लोदाम क्षेत्रांतर्गत गौ-तस्करी में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन को जब्त किया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है और उन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि गौ-तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद लगातार जारी रहेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *