जमशेदपुर में डिमना चौक के पास कार में लगी आग:सवार लोगों ने गाड़ी से बाहर कूदकर बचाई जान, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

जमशेदपुर में डिमना चौक के पास कार में लगी आग:सवार लोगों ने गाड़ी से बाहर कूदकर बचाई जान, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

जमशेदपुर के डिमना चौक के पास बुधवार को एक खड़ी कार में अचानक आग लग गई। इस घटना में कार में सवार यात्री बाल-बाल बच गए। सभी ने गाड़ी से बाहर कूदकर खुद को जलने से बचाया। इधर, आग लगने से सड़क पर कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। खड़ी कार से निकलने लगा धुआं स्थानीय लोगों के अनुसार, मानगो से डिमना चौक की ओर आने वाली सड़क पर खड़ी कार के बोनट से अचानक धुआं निकलने लगा। कुछ ही पलों में आग की लपटें उठने लगीं। कार में मौजूद यात्री ने समय रहते खतरा भांप लिया और तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। आग ने दो मिनट में पूरी कार को चपेट में ले लिया यात्री के बाहर निकलते ही आग तेजी से फैल गई और महज दो मिनट के भीतर पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते कार जलने लगी। आग देखकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए, जिससे सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू स्थानीय लोगों ने तत्काल अग्निशमन विभाग को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर एक दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को हादसे की वजह माना जा रहा है। ————————— ये भी खबर पढ़िए हजारीबाग में किराए के मकन में लगी आग:बंगाल के 8 व्यापारियों का 8-10 लाख का माल खाक, शॉर्ट सर्किट से घटना की आशंका हजारीबाग स्थित विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के बनासो गांव में बुधवार को एक किराए के मकान में आग लग गई। इस अग्निकांड में पश्चिम बंगाल के आठ व्यापारियों का लगभग 8 से 10 लाख रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। जानकारी के अनुसार, ये व्यापारी पिछले 10 से 12 वर्षों से इस मकान में किराये पर रह रहे थे। वे आसपास के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रजाई, गद्दा, तोशक और अन्य घरेलू उपयोग की वस्तुएं बेचते थे। व्यवसाय से संबंधित उनका सारा माल इसी मकान में संग्रहित था। पढ़िए पूरी खबर…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *