अररिया में 528 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद:गोभी लदी पिकअप से तस्करी, ड्राइवर गिरफ्तार

अररिया में 528 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद:गोभी लदी पिकअप से तस्करी, ड्राइवर गिरफ्तार

अररिया पुलिस ने एनएच-27 पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गोभी लदी पिकअप वैन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने कुल 528 लीटर विदेशी शराब जब्त की, जिसमें 44 कार्टून बियर और चार बड़े केन शामिल हैं। इस मामले में पिकअप चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद जहीर आलम के रूप में हुई है, जो मुजफ्फरपुर जिले के पारु थाना क्षेत्र का निवासी है। पुलिस ने शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही उजले रंग की पिकअप गाड़ी को भी अपने कब्जे में ले लिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस कार्रवाई की विस्तृत जानकारी दी अररिया के एसडीपीओ सुशील कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस कार्रवाई की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शराब तस्करों के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एनएच-27 के रास्ते एक पिकअप वैन में बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर, आरएस थाना पुलिस ने हरियावाड़ा टोल प्लाजा के पास नहर किनारे विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। वाहन में ऊपर से बंद गोभी लदी हुई थी जांच के दौरान, एक संदिग्ध पिकअप वैन को रोका गया। वाहन में ऊपर से बंद गोभी लदी हुई थी, लेकिन गहन तलाशी लेने पर गोभी के नीचे शराब के कार्टून छिपे हुए मिले। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शराब की खेप बरामद की और चालक को गिरफ्तार कर लिया। अररिया पुलिस ने एनएच-27 पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गोभी लदी पिकअप वैन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने कुल 528 लीटर विदेशी शराब जब्त की, जिसमें 44 कार्टून बियर और चार बड़े केन शामिल हैं। इस मामले में पिकअप चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद जहीर आलम के रूप में हुई है, जो मुजफ्फरपुर जिले के पारु थाना क्षेत्र का निवासी है। पुलिस ने शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही उजले रंग की पिकअप गाड़ी को भी अपने कब्जे में ले लिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस कार्रवाई की विस्तृत जानकारी दी अररिया के एसडीपीओ सुशील कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस कार्रवाई की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शराब तस्करों के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एनएच-27 के रास्ते एक पिकअप वैन में बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर, आरएस थाना पुलिस ने हरियावाड़ा टोल प्लाजा के पास नहर किनारे विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। वाहन में ऊपर से बंद गोभी लदी हुई थी जांच के दौरान, एक संदिग्ध पिकअप वैन को रोका गया। वाहन में ऊपर से बंद गोभी लदी हुई थी, लेकिन गहन तलाशी लेने पर गोभी के नीचे शराब के कार्टून छिपे हुए मिले। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शराब की खेप बरामद की और चालक को गिरफ्तार कर लिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *