जमुई में बड़ा फेरबदल, कई थानाध्यक्ष बदले:अपराध नियंत्रण के लिए एसपी ने जारी किए आदेश

जमुई में बड़ा फेरबदल, कई थानाध्यक्ष बदले:अपराध नियंत्रण के लिए एसपी ने जारी किए आदेश

जमुई पुलिस प्रशासन ने जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने कई थानाध्यक्षों, सब-इंस्पेक्टरों और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टरों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। आपराधिक घटनाओं को देखते हुए लिया फैसला पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह कदम हाल के दिनों में जिले में हुई गंभीर आपराधिक घटनाओं के मद्देनजर उठाया गया है। बीते 8 दिसंबर को सिमुलतला थाना क्षेत्र में पुलिस की वर्दी में अपराधियों ने एक शिक्षक के घर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इसके अतिरिक्त, सिकंदरा थाना क्षेत्र के पाठकचक गांव में भी हथियार के बल पर एक स्वर्ण व्यवसायी के घर और दुकान में लूट हुई थी। इन मामलों में अब तक कोई ठोस सफलता नहीं मिलने के कारण पुलिसिंग व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। सर्वजीत कुमार को चकाई थाना अध्यक्ष की जिम्मेदारी एसपी के आदेशानुसार, राकेश कुमार को चकाई थाना अध्यक्ष पद से हटाकर पर्यवेक्षी पदाधिकारी, जमुई बनाया गया है। उनकी जगह खैरा से सर्वजीत कुमार को चकाई थाना अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विकास कुमार को मलयपुर से स्थानांतरित कर सिकंदरा थाना अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि मलयपुर थाना की कमान शेखर सौरभ को दी गई है। झाझा और गरही थानों में थानाध्यक्षों का आपसी तबादला पंकज कुमार को सिकंदरा से सोनो थाना भेजा गया है, वहीं रूपेश कुमार को खैरा थाना के अंतर्गत लघुआड़ थाना अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, झाझा और गरही थानों में भी थानाध्यक्षों का आपसी तबादला किया गया है। सिमुलतला और सोनो थानों में भी नई नियुक्तियां हुई हैं, जिसमें धनंजय कुमार को जमुई थाना और रूबी कुमारी को सिमुलतला थाना की जिम्मेदारी मिली है। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने नए पदस्थापन स्थल पर शीघ्र योगदान देकर कानून-व्यवस्था को और मजबूत करें। पुलिस प्रशासन को उम्मीद है कि इस फेरबदल से जिले में पुलिसिंग व्यवस्था में सुधार होगा। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल को अपराध नियंत्रण की दिशा में सकारात्मक कदम बताते हुए बेहतर सुरक्षा व्यवस्था की उम्मीद जताई है। जमुई पुलिस प्रशासन ने जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने कई थानाध्यक्षों, सब-इंस्पेक्टरों और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टरों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। आपराधिक घटनाओं को देखते हुए लिया फैसला पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह कदम हाल के दिनों में जिले में हुई गंभीर आपराधिक घटनाओं के मद्देनजर उठाया गया है। बीते 8 दिसंबर को सिमुलतला थाना क्षेत्र में पुलिस की वर्दी में अपराधियों ने एक शिक्षक के घर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इसके अतिरिक्त, सिकंदरा थाना क्षेत्र के पाठकचक गांव में भी हथियार के बल पर एक स्वर्ण व्यवसायी के घर और दुकान में लूट हुई थी। इन मामलों में अब तक कोई ठोस सफलता नहीं मिलने के कारण पुलिसिंग व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। सर्वजीत कुमार को चकाई थाना अध्यक्ष की जिम्मेदारी एसपी के आदेशानुसार, राकेश कुमार को चकाई थाना अध्यक्ष पद से हटाकर पर्यवेक्षी पदाधिकारी, जमुई बनाया गया है। उनकी जगह खैरा से सर्वजीत कुमार को चकाई थाना अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विकास कुमार को मलयपुर से स्थानांतरित कर सिकंदरा थाना अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि मलयपुर थाना की कमान शेखर सौरभ को दी गई है। झाझा और गरही थानों में थानाध्यक्षों का आपसी तबादला पंकज कुमार को सिकंदरा से सोनो थाना भेजा गया है, वहीं रूपेश कुमार को खैरा थाना के अंतर्गत लघुआड़ थाना अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, झाझा और गरही थानों में भी थानाध्यक्षों का आपसी तबादला किया गया है। सिमुलतला और सोनो थानों में भी नई नियुक्तियां हुई हैं, जिसमें धनंजय कुमार को जमुई थाना और रूबी कुमारी को सिमुलतला थाना की जिम्मेदारी मिली है। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने नए पदस्थापन स्थल पर शीघ्र योगदान देकर कानून-व्यवस्था को और मजबूत करें। पुलिस प्रशासन को उम्मीद है कि इस फेरबदल से जिले में पुलिसिंग व्यवस्था में सुधार होगा। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल को अपराध नियंत्रण की दिशा में सकारात्मक कदम बताते हुए बेहतर सुरक्षा व्यवस्था की उम्मीद जताई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *