सड़क हादसे में घायल की इलाज के समय मौत:औरंगाबाद में थार ने कुचला था, सड़क किनारे दोस्त का इंतजार कर रहा था

सड़क हादसे में घायल की इलाज के समय मौत:औरंगाबाद में थार ने कुचला था, सड़क किनारे दोस्त का इंतजार कर रहा था

औरंगाबाद में नवीनगर थाना क्षेत्र के सुरजन बिगहा व भूसौली गांव के पास सड़क दुर्घटना में घायल एक 23 साल के युवक की इलाज के दौरान ट्रॉमा सेंटर बनारस में मौत हो गयी। मृतक की पहचान तेंदुआ भूसौली गांव निवासी परशुराम ठाकुर के बेटे पवन कुमार के रूप में हुई है। घटना सोमवार की शाम हुई थी। सड़क किनारे दोस्त का इंतजार करने के दौरान एक बेकाबू थार वाहन ने टक्कर मार दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। बुधवार को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि पवन भूसौली गांव के पास अपना हेयर कटिंग सैलून चलाता था। उसी से परिवार का भी भरण-पोषण करता था। सोमवार की शाम वह अपने घर से सैलून जाने के लिए निकला था। सैलून के आसपास ही वह सड़क किनारे खड़ा होकर अपने दोस्त का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बेकाबू थार वाहन रौंदती हुई निकल गयी। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ड्राइवर गाड़ी छोड़ कर भागा स्थानीय लोगों ने टक्कर मारकर भाग रहे थार को जब्त कर लिया। किसी तरह चालक थार छोड़कर फरार हो गया। नवीनगर थाना की पुलिस ने थार को जब्त कर लिया। घटना के बाद परिजनों ने पवन को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल नवीनगर पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन ट्रॉमा सेंटर बनारस लेकर चले गए, जहां बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। मौत के बाद परिजन शव लेकर घर पहुंचे। इसके बाद नवीनगर थाना की पुलिस गांव में पहुंची और परिजनों से जरूरी पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। नवीनगर थानाध्यक्ष ने बताया कि सोमवार की शाम एक युवक दुर्घटना में घायल हो गया था। इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर बनारस में मौत हो गयी। बुधवार को शव आने के बाद उसके घर जाकर कागजी प्रक्रिया पूरी की गई।फिलहाल थार को जब्त कर लिया गया है। मामले के आगे की कार्रवाई की जा रही है। परिजनों ने अभी आवेदन नहीं दिया है। औरंगाबाद में नवीनगर थाना क्षेत्र के सुरजन बिगहा व भूसौली गांव के पास सड़क दुर्घटना में घायल एक 23 साल के युवक की इलाज के दौरान ट्रॉमा सेंटर बनारस में मौत हो गयी। मृतक की पहचान तेंदुआ भूसौली गांव निवासी परशुराम ठाकुर के बेटे पवन कुमार के रूप में हुई है। घटना सोमवार की शाम हुई थी। सड़क किनारे दोस्त का इंतजार करने के दौरान एक बेकाबू थार वाहन ने टक्कर मार दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। बुधवार को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि पवन भूसौली गांव के पास अपना हेयर कटिंग सैलून चलाता था। उसी से परिवार का भी भरण-पोषण करता था। सोमवार की शाम वह अपने घर से सैलून जाने के लिए निकला था। सैलून के आसपास ही वह सड़क किनारे खड़ा होकर अपने दोस्त का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बेकाबू थार वाहन रौंदती हुई निकल गयी। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ड्राइवर गाड़ी छोड़ कर भागा स्थानीय लोगों ने टक्कर मारकर भाग रहे थार को जब्त कर लिया। किसी तरह चालक थार छोड़कर फरार हो गया। नवीनगर थाना की पुलिस ने थार को जब्त कर लिया। घटना के बाद परिजनों ने पवन को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल नवीनगर पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन ट्रॉमा सेंटर बनारस लेकर चले गए, जहां बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। मौत के बाद परिजन शव लेकर घर पहुंचे। इसके बाद नवीनगर थाना की पुलिस गांव में पहुंची और परिजनों से जरूरी पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। नवीनगर थानाध्यक्ष ने बताया कि सोमवार की शाम एक युवक दुर्घटना में घायल हो गया था। इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर बनारस में मौत हो गयी। बुधवार को शव आने के बाद उसके घर जाकर कागजी प्रक्रिया पूरी की गई।फिलहाल थार को जब्त कर लिया गया है। मामले के आगे की कार्रवाई की जा रही है। परिजनों ने अभी आवेदन नहीं दिया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *