Bengaluru में ‘अपहरण’ के बाद छह साल की बच्ची की हत्या

Bengaluru में ‘अपहरण’ के बाद छह साल की बच्ची की हत्या

बेंगलुरु के पूर्वी हिस्से में स्थित व्हाइटफील्ड इलाके के पास छह साल की बच्ची का अपहरण कर उसकी हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता पश्चिम बंगाल के एक प्रवासी मजदूर की बेटी थी।
पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पिता ने बेटी के पांच जनवरी की दोपहर से लापता होने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई और उसने नजदीक ही रह रहे पश्चिम बंगाल के एक मजदूर की संलिप्तता का संदेह जताया।

पीड़िता के पिता ने बताया कि उसे उक्त व्यक्ति पर संदेह है क्योंकि जहां पर बच्ची खेल रही थी वहां पर उसे देखा गया था।
पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक बेटी के लापता होने पर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की और बाद में पुलिस को इसकी सूचना दी। बच्ची का शव बाद में पट्टंदूर अग्रहारा के पास एक सूखे नाले में मिला।

पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि बच्ची की गला दबाकर हत्या की गई। पुलिस के अनुसार यौन उत्पीड़न के संकेत नहीं मिले हैं।
पुलिस ने बताया कि हत्या के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। परिवार की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है और संदिग्ध को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *