ग्रेटर नोएडा में कासना-सिरसा रोड होगी 4 लेन:ईपीई तक सड़क की रीसर्फेसिंग, 9.5 करोड़ से सुधरेगा सफर

ग्रेटर नोएडा में कासना-सिरसा रोड होगी 4 लेन:ईपीई तक सड़क की रीसर्फेसिंग, 9.5 करोड़ से सुधरेगा सफर

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने कासना से सिरसा गोलचक्कर तक सड़क चौड़ीकरण और सिरसा गोलचक्कर से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (ईपीई) एंट्री प्वाइंट तक सड़क की रीसर्फेसिंग कराने का फैसला लिया है। इस योजना के लागू होने से कासना से सिरसा होते हुए ईपीई तक का सफर अधिक सुगम और सुरक्षित हो जाएगा। कासना से सिरसा गोलचक्कर तक करीब दो किलोमीटर लंबी सड़क को मौजूदा तीन लेन से बढ़ाकर चार लेन किया जाएगा। इस चौड़ीकरण कार्य पर लगभग 9.5 करोड़ रुपए खर्च होंगे। परियोजना विभाग ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है और अगले दो माह में निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। वहीं, सिरसा गोलचक्कर से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के एंट्री प्वाइंट तक सड़क की रीसर्फेसिंग मिलिंग तकनीक से कराई जाएगी। इस पद्धति में सड़क की ऊंचाई नहीं बढ़ती और पुरानी सड़क सामग्री को रीसाइकिल कर दोबारा इस्तेमाल किया जाता है, जिससे लागत कम होने के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है। इस कार्य को एसीईओ की सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसे छह माह के भीतर पूरा किया जाएगा। यह मार्ग कासना से सिरसा होते हुए ईपीई तक प्रतिदिन हजारों वाहनों की आवाजाही का प्रमुख रास्ता है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू होने की तैयारी को देखते हुए भी इस सड़क का महत्व और बढ़ गया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि ने दोनों मार्गों को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। इन कार्यों को प्राधिकरण के परियोजना विभाग के वर्क सर्किल-7 द्वारा कराया जाएगा। एसीईओ सुमित यादव ने बताया कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे किए जाएंगे, ताकि आम लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिल सके। इससे पहले प्राधिकरण ने शहर की मुख्य 80 मीटर रोड पर भाटी रोटरी से कासना तक और सिरसा से भाटी रोटरी तक करीब 2.30 किलोमीटर लंबी सड़क को लगभग 7 करोड़ रुपए की लागत से दुरुस्त कराया था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *