कटनी में सड़क किनारे बैठा दिखा तेंदुआ, VIDEO:तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत; वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

कटनी में सड़क किनारे बैठा दिखा तेंदुआ, VIDEO:तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत; वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

कटनी जिले के बहोरीबंद वन परिक्षेत्र के कुआं वृत्त के ग्राम राखी में मंगलवार देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ देखा गया। तेंदुए को देखकर वहां से गुजर रहे राहगीर डर गए। मंगलवार रात कुछ कार सवार जब सड़क मार्ग से गुजर रहे थे, तब उनकी नजर सड़क किनारे बैठे तेंदुए पर पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों ने अपनी गाड़ियों की लाइट की रोशनी में तेंदुए का वीडियो बनाया। इलाके के किसानों और ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। किसानों के अनुसार एक महीने ​से तेंदुए की मौजूदगी स्थानीय किसानों के अनुसार, पिछले लगभग एक महीने से आसपास के खेतों में तेंदुए की मौजूदगी महसूस की जा रही थी। कई किसानों ने पहले भी इसे देखने का दावा किया था, जिसके बाद वन विभाग की टीम ने क्षेत्र का मुआयना कर पदचिह्नों की पुष्टि की थी। विभाग तब से ही अलर्ट पर था, लेकिन अब सार्वजनिक स्थान के इतने करीब देखे जाने से खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों को रात में सतर्क रहने की वन विभाग अपील सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली। विभाग ने लाउडस्पीकर और जनसंपर्क के माध्यम से ग्रामीणों को रात में अकेले घर से बाहर न निकलने, पालतू मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर बांधने और जंगल से सटे इलाकों व खेतों की ओर जाने से बचने की सलाह दी है। वन परिक्षेत्र अधिकारी देवेश गौतम ने बताया, कुआं वृत्त के अंतर्गत ग्राम राखी के ‘रमैया स्थान’ पर तेंदुआ दिखाई देने की सूचना मिली थी। टीम को तुरंत मौके पर रवाना कर दिया गया था। चूंकि इन दिनों वन विभाग की ओर से वन्य प्राणियों की गणना का कार्य भी जारी है, इसलिए हमारी टीम क्षेत्र में पहले से ही सक्रिय है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है और स्थिति पर पैनी नजर रखी जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *