दरभंगा में श्रम संसाधन विभाग की देखरेख में अवर प्रादेशिक नियोजनालय की ओर से 9 जनवरी को एक दिवसीय जॉब कैम्प का आयोजन किया जाएगा। यह जॉब कैंप संयुक्त श्रम भवन, लहेरियासराय, दरभंगा के कार्यालय परिसर में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक लगेगा। जॉब कैम्प में Paytm Services Pvt. Ltd. की ओर से Field Sales Executive और Senior Field Sales Executive के पदों पर कुल 50 रिक्तियों के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। नियोजक की ओर से 12वीं, स्नातक और आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। सहायक निदेशक (नियोजन) ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी ₹16,666 से ₹21,000 प्रतिमाह वेतन के साथ अन्य प्रोत्साहन राशि (इंसेंटिव), ईएसआई, पीएफ और बीमा की सुविधा देगी। आवश्यक दस्तावेज साथ ले जाएं चयनित अभ्यर्थियों को दरभंगा शहर में ही रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। जिला प्रशासन ने जिले के सभी इच्छुक और योग्य अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे इस जॉब कैंप में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठाएं। जॉब कैंप में भाग लेने के लिए नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS पोर्टल (www.ncs.gov.in) पर स्वयं ऑनलाइन या अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा में जाकर निबंधन करा सकते हैं। जिला सूचना एवं जन-सम्पर्क अधिकारी, दरभंगा ने बताया कि जॉब कैंप में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी अपना बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, 5 रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र साथ साथ लाएं। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जॉब कैंप में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है। दरभंगा में श्रम संसाधन विभाग की देखरेख में अवर प्रादेशिक नियोजनालय की ओर से 9 जनवरी को एक दिवसीय जॉब कैम्प का आयोजन किया जाएगा। यह जॉब कैंप संयुक्त श्रम भवन, लहेरियासराय, दरभंगा के कार्यालय परिसर में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक लगेगा। जॉब कैम्प में Paytm Services Pvt. Ltd. की ओर से Field Sales Executive और Senior Field Sales Executive के पदों पर कुल 50 रिक्तियों के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। नियोजक की ओर से 12वीं, स्नातक और आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। सहायक निदेशक (नियोजन) ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी ₹16,666 से ₹21,000 प्रतिमाह वेतन के साथ अन्य प्रोत्साहन राशि (इंसेंटिव), ईएसआई, पीएफ और बीमा की सुविधा देगी। आवश्यक दस्तावेज साथ ले जाएं चयनित अभ्यर्थियों को दरभंगा शहर में ही रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। जिला प्रशासन ने जिले के सभी इच्छुक और योग्य अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे इस जॉब कैंप में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठाएं। जॉब कैंप में भाग लेने के लिए नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS पोर्टल (www.ncs.gov.in) पर स्वयं ऑनलाइन या अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा में जाकर निबंधन करा सकते हैं। जिला सूचना एवं जन-सम्पर्क अधिकारी, दरभंगा ने बताया कि जॉब कैंप में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी अपना बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, 5 रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र साथ साथ लाएं। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जॉब कैंप में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है।


