Amethi में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार दो लोगों की मौत

Amethi में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार दो लोगों की मौत

अमेठी जिले में मंगलवार देर शाम ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान मोनू यादव (28) और दिग्विजय सिंह (50) के रूप में हुई है।
इस हादसे में शिवनाथ (30) गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सीएचसी अमेठी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसा अमेठी-प्रतापगढ़ मार्ग के बाईपास मोड़ पर मां कालिका ढाबा के पास हुआ।
अमेठी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) रवि सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *