बलिया में कोहरा और शीतलहर का डबल अटैक:न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस पर आया, लोग घरों में दुबके

बलिया में कोहरा और शीतलहर का डबल अटैक:न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस पर आया, लोग घरों में दुबके

बलिया में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शीत लहर और गलन के कारण लोग अपने घरों में दुबके रहे, जिससे सड़कों पर वाहनों की आवाजाही भी कम दिखी। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार की सुबह बादलों और हल्के कोहरे के साथ हुई। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दौरान 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलीं, जिससे ठिठुरन और बढ़ गई।
3 तस्वीरों में देखिए ठंड और कोहरा… कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। ठंड का असर केवल मनुष्यों पर ही नहीं, बल्कि पशु-पक्षियों पर भी दिखाई दे रहा है। खुले आसमान में उड़ने वाले पक्षी भी कम ही नजर आ रहे हैं। ठंड और गलन को देखते हुए कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों की छुट्टियां 08 जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं। इससे पहले मंगलवार और सोमवार को न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *