आगरा में बुधवार सुबह कोहरे और धुंध से राहत रही। हालांकि ओस की बूंदें गिरने की वजह से गलन बरकरार है। सुबह भयंकर सर्दी रही। दोपहिया वाहन पर चलने वालों की कंपकपी छूट गई। हल्की हवा चलने से ठिठुरन बढ़ी हुई है। दिन में शीतलहर चलने से ठंड बढ़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 7 जनवरी को कोल्ड डे रहेगा। पिछले दो दिनों से आगरा में घना कोहरा था। मंगलवार रात को भी कोहरा रहा। हालांकि सुबह होते-होते कोहरा छट गया। इसकी वजह से शहर में विजिबिलिटी काफी अच्छी रही। इस जनवरी में मंगलवार को दूसरी बार सबसे कम अधिकतम और न्यूनतम तापमान रहा। यानि जनवरी के पहले सप्ताह में दूसरी बार दिन और रात सबसे ठंडे रहे। पिछले दिनों तापमान की स्थिति… जानिए क्या रही पिछले 5 सालों में तापमान की स्थिति हालांकि पिछले 5 सालों में इन दिनों सबसे अधिक ठंडी रातें हैं। मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार, वर्ष 2022 से 2026 के बीच 6 जनवरी का रिकॉर्ड का देखें तो इस साल इस डेट में सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा। जबकि इसी समयावधि में इस डेट को सबसे अधिक न्यूनतम तापमान वर्ष 2022 को रहा। बुधवार सुबह की 3 तस्वीरें… पिछले सालों में 6 जनवरी को ये रही तापमान की स्थिति… पूर्वानुमान मौसम विभाग के अनुसार, 7 जनवरी को कोल्ड डे रहेगा। यानि दिन में शीतलहर चलने से ठंड और बढ़ेगी। 12 जनवरी तक कोहरे को लेकर अलर्ट है। इस बीच तापमान में और गिरावट आ सकती है। ये रह सकती है तापमान की स्थिति


