जयपुर। घने कोहरे के कारण राजधानी जयपुर में हवाई और रेल यातायात बुरी तरह से प्रभावित रहा। जिससे यात्रियों को भारी परेशानी से जूझना पड़ा। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार जयपुर से इंडिगो एयरलाइन की सुबह 6:55 बजे उदयपुर, सुबह 8:10 बजे अहमदाबाद, सुबह 8:25 बजे देहरादून, सुबह 9:45 बजे चंडीगढ़, शाम 5:25 बजे देहरादून जाने वाली फ्लाइट का संचालन ऐनवक्त पर रद्द कर दिया गया है।
इंडिगो एयरलाइन की सुबह 7:50 बजे अहमदाबाद से आने वाली फ्लाइट का संचालन भी रद्द रहा। स्पाइसजेट एयरलाइन की जयपुर से सुबह 9:40 दुबई जाने वाली फ्लाइट 11 घंटे की देरी से रवाना हुई। इंडिगो एयरलाइन सुबह 6:25 बजे इंदौर जाने वाली फ्लाइट साढ़े 5 घंटे की देरी से, दोपहर 1:25 बजे अहमदाबाद जाने वाली तीन घंटे की देरी से, सुबह 9:20 बजे जैसलमेर जाने वाली फ्लाइट ढाई घंटे की देरी से, सुबह 7:55 बजे बेंगलूरु जाने वाली फ्लाइट सवा घंटे की देरी से, एअर इंडिया एक्सप्रेस की सुबह साढ़े आठ बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट एक घंटे की देरी से, इंडिगो एयरलाइन की सुबह साढ़े 10 बजे जोधपुर, 10:55 बजे मुंबई,11:45 बजे इंदौर, दोपहर साढ़े 12 बजे लखनऊ, जाने वाली फ्लाइट आधा घंटे की देरी से जयपुर से रवाना हुई।
वहीं, स्पाइसजेट एयरलाइन की सुबह साढ़े 8 बजे दुबई से आने वाली फ्लाइट 14 घंटे की देरी से जयपुर पहुंची। इसी प्रकार, इंडिगो एयरलाइन की इंदौर से सुबह 8:05 बजे आने वाली फ्लाइट ढाई घंटे की देरी से, चंडीगढ़ से सुबह 8:55 बजे चंडीगढ़ से आने वाली फ्लाइट दो घंटे की देरी से, पुणे से शाम 5:30 बजे आने वाली फ्लाइट एक घंटे की देरी से, एअर इंडिया एक्सप्रेस की दोपहर 1:30 बजे गुवाहाटी से आने वाली फ्लाइट आधा घंटे की देरी से जयपुर पहुंची।
एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनों की थमी रफ्तार, वंदेभारत-शताब्दी लेट
इधर, जयपुर जंक्शन पर ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित रहा। करीब एक दर्जन ट्रेनों की रफ्तार थमी रही। इंदौर वीकली स्पेशल ट्रेन 4 घंटे की देरी से, वंदेभारत ट्रेन 3 घंटे की देरी से, योगनगरी ऋषिकेश ट्रेन 2 घंटे 26 मिनट की देरी से, गलता धाम एक्सप्रेस ट्रेन एक घंटे 50 मिनट की देरी से, मुरादाबाद एक्सप्रेस व आश्रम एक्सप्रेस ट्रेन 1 घंटे 43 मिनट की देरी से, पोरबंदर एक्सप्रेस ट्रेन व आला हजरत एक्सप्रेस ट्रेन 1 घंटे 22 मिनट की देरी से,योगा एक्सप्रेस ट्रेन डेढ़ घंटे की देरी से, शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन 1 घंटे की देरी से जयपुर पहुंची। इनके अलावा भी कई अन्य ट्रेनों की देरी से आवाजाही हुर्ई।


